{"_id":"6698290ff1840aef8e092a44","slug":"chairs-lying-vacant-in-offices-loss-of-rs-1250-crore-in-three-days-narnol-news-c-203-1-sroh1011-110820-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कार्यालयों में खाली पड़ीं कुर्सियां, तीन दिनों में 12.50 करोड़ का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कार्यालयों में खाली पड़ीं कुर्सियां, तीन दिनों में 12.50 करोड़ का नुकसान
Thu, 18 Jul 2024 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 18 Jul 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या: 64 तहसील कार्यालय महेंद्रगढ़ में अपने कार्य को लेकर खड़े लोग---संवाद
महेंद्रगढ़। हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल्ज संबंधित भारतीय मजदूर संघ से जुड़े जिले के कंप्यूटर ऑपरेटर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
हड़ताल के तीसरे दिन जिलेभर में करीब 6 करोड़ रुपये का राजस्व प्रभावित हुआ है। हड़ताल के चलते बुधवार को को एसडीएम, तहसील कार्यालय व सरल केंद्र में जमीनों की रजिस्ट्री, रिहायशी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, इंतकाल, जमाबंदी, फर्द, वाहन रजिस्ट्रेशन, ड्राइविंग लाइसेंस, पटवारियों से संबंधित कार्य सहित ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित हुई। इससे सरल केंद्र में कुर्सियां भी खाली रहीं।
जिला प्रधान प्रवीन सैनी ने बताया कि उनकी मुख्य मांगें सभी डीआईटीएस का केंद्रीयकरण करके बजट का प्रावधान किया जाए। सभी कार्यरत कर्मचारियों के पद सर्जित किए जाए। एचकेआरएनएल में भेजे गए सभी कर्मचारियों को वापस डीआइटीएस में शामिल किया जाए। समान काम समान वेतन उनकी मांग है। जिले के सभी कंप्यूटर ऑपरेटर नारनौल लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे गए है। इस मौके पर रविराज, अनिल कुमार, प्रवीन सैनी, राजेश शर्मा, वीरेंद्र राव, विकास, अनिल कुमार शर्मा, कपिल कुमार, राजीव शर्मा, सुनील सैनी, दीपक कुमार, रमेश सैनी, पंकज कुमार, अशोक कुमार, अनिता, भूपेंद्र सचदेवा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
हड़ताल के चलते यह कार्य हुए प्रभावित
जिले में 99 कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर रहने के कारण सरकार को पिछले तीन दिन में करीब 12.50 करोड़ के राजस्व का नुकसान हो चुका है। वहीं सरल केंद्र, तहसील कार्यालयों, एसडीएम कार्यालय में पिछले तीन दिनों के दौरान करीब 350 जमीनों की रजिस्ट्री, 300 से अधिक रिहायशी प्रमाण पत्र, 350 के करीब जाति प्रमाण पत्र, 300 इंतकाल, 400 जमाबंदी, 300 से अधिक वाहन रजिस्ट्रेशन, 200 ड्राइविंग लाइसेंस सहित दर्जनों ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित हुई। इस प्रकार के कार्यों के लिए आने वाले लोगों को खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ा। उपमंडल महेंद्रगढ़ में एसडीएम व तहसील कार्यालय में 17 कंप्यूटर ऑपरेटर, कनीना के एसडीएम व तहसील कार्यालय में 13, नारनौल के डीसी, एसडीएम व तहसील कार्यालय में 59 कंप्यूटर ऑपरेटर, अटेली के तहसील कार्यालय में 5 कंप्यूटर ऑपरेटर, नांगल चौधरी के एसडीएम व तहसील कार्यालय में 5 कंप्यूटर ऑपरेटर कार्यरत हैं। हड़ताल होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।