फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   CET... There will be no problem in reaching the center, 30 teachers have been put on duty

Mahendragarh-Narnaul News: सीईटी.... केंद्र पहुंचने में नहीं होगी दिक्कत, 30 अध्यापकों की लगी ड्यूटी

Thu, 24 Jul 2025 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 24 Jul 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
CET... There will be no problem in reaching the center, 30 teachers have been put on duty
फोटो नंबर-12नारनौल का बस स्टेंड का जहां से लोकल बस में गाईड करने के लिए मौजूद रहेंगे अध्यापक।
नारनौल। जिले में 26 और 27 जुलाई को होने वाली सामान्य पात्रता परीक्षा के लिए जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग जोरशोर से तैयारी कर रहा है। जिले में इस बार 72 केंद्रों पर परीक्षा होगी।
विज्ञापन

सीईटी को लेकर जिले में चार प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां बसों का ठहराव होगा। इसमें दो नारनौल और दो महेंद्रगढ़ में है। नारनौल में बस स्टैंड व नई अनाज मंडी और महेंद्रगढ़ में बस स्टैंड व हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में चार प्वाइंट बनाए गए हैं। इन चारों प्वाइंटों पर छात्रों को गाइड करने और परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए 30 अध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

अन्य जिले से आने वालों परीक्षाथीZ जैसे ही बस उतरेंगे तो ये अध्यापक न केवल उन्हें गाइड करेंगे,बल्कि लोकल बस में बैठाकर उनके साथ भी जाएंगे। जिस परीक्षार्थी का जहां सेंटर हैं, उन्हें वहां उतारकर आएंगे। इससे परीक्षा र्थियों को केंद्रों तक पहुंचने में परेशानी नहीं होगी। समय पर परीक्षा केंद्र पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए दस अध्यापकों की ड्यूटी नारनौल में बस स्टैंड व नई अनाज मंडी में रहेगी। 20 अध्यापकों की ड्यूटी महेंद्रगढ़ में रहेगी। इसमें दस अध्यापक हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में और दस बस स्टैंड पर तैनात रहेंगे। सीईटी को लेकर जिले में 72 सेंटर बनाए गए हैं। इनमें कई केंद्र ऐसे हैं, जिनमें चार से पांच तक सेंटर हैं। अकेले हरियाणा केंद्रीयविश्व विद्यालय में 10 सेंटर हैं।
जिले में एक पाली में 20 हजार के करीब छात्र परीक्षा देंगे। इसमें करीब 12 हजार महेंद्रगढ़ में व आठ हजार छात्र नारनौल में परीक्षा देंगे। इस परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा करीब 100 अध्यापकों की ड्यूटी लगाई हैं।
अध्यापक ऐसे गाइड करेंगे
परीक्षा देने के लिए दूसे जिलों से आने वालों छात्रों को अब किसी प्रकार की चिंता नहीं रहेगी, क्योंकि जैसे ही छात्रों को बस नई अनाज मंडी व बस स्टैंड में उतारेगी। वहीं उन्हें लोकल बस तैयार मिलेगी, प्रत्येक लोकल बस काे इस तरह रूट बनाकर भेजा जाएगा। जिससे वह चार-पांच सेंटरों तक होती हुई जा सके। इन्हीं बस में एक अध्यापक भी मौजूद रहेगा, जो छात्रों को उनके सेंटरों के बारे में बता कर उसके बाहर उतारते रहेंगे।

वर्जन-
सीईटी के लिए आने वाले छात्रों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और वे समय पर केंद्रों तक पहुंच सकेंगे। इसके लिए 30 अध्यापकों की तैनाती लोकल रूट पर चलने वाली बसों में की गई। परीक्षा को लेकर 100 अध्यापकों की भी अलग से ड्यूटी लगाई है। जहां-जहां कमी रहेगी वहीं परीक्षा में इन अध्यापकों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
सुनील दत्त, कार्यकारी जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed