{"_id":"6692d12748c183fc160b90b4","slug":"central-and-state-government-did-many-development-works-rao-inderjit-narnol-news-c-196-1-nnl1003-114080-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र और राज्य सरकार ने कई विकास कार्य किए : राव इंद्रजीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र और राज्य सरकार ने कई विकास कार्य किए : राव इंद्रजीत
Sun, 14 Jul 2024 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 14 Jul 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अटेली। केंद्रीय योजना व सांख्यिकी राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि गर्व है कि जनता ने चौधरी धर्मबीर सिंह को लोकसभा में भेजने का काम करने के साथ ही भाजपा की ताकत को बरकरार रखने के लिए नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में सहयोग दिया। वे गांव सेहलंग व अटेली में आयोजित धन्यवाद सभा में लोगों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार ने क्षेत्र में एम्स, सड़क, यूनिवर्सिटी व अन्य विकास कार्य करवाए हैं। इसी का नतीजा है कि आज विकास में यह क्षेत्र किसी भी क्षेत्र से कम नहीं है। सड़कों का नेटवर्क बिछाया है। पहले दिल्ली चंडीगढ़ जाने के लिए 6 से 7 घंटे का समय लगता था अब वही तीन से चार घंटे में दिल्ली व चंडीगढ़ पहुंच जाते हैं। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने कहा कि आप के सहयोग से ही मैं एक बार फिर सांसद बना हूं। इसके लिए मैं क्षेत्र की जनता का धन्यवाद करता हूं। इस अवसर पर पूर्व मंत्री व नारनौल विधायक ओम प्रकाश यादव, अटेली विधायक सीताराम यादव के अलावा पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता व आमजन मौजूद थे। इसके बाद केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह व इंसाफ मंच की अध्यक्ष आरती राव इनेलो के प्रदेश उपाध्यक्ष राव होशियार सिंह के पौत्र नितिन यादव के लग्न समारोह में पहुंचे।
केंद्रीय योजना व सांख्यिकी राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह 14 जुलाई को अटेली विधानसभा के गांव मुंडिया खेड़ा में सुबह 9:30 बजे, सुंदरह में 10:30 बजे व कनीना में 11:30 बजे समर्थन का अभिनंदन धन्यवाद सभा में शिरकत करेंगे।