{"_id":"65a82f83628709963e0b5e18","slug":"celebration-venues-will-be-built-in-6-villages-of-nangal-choudhary-constituency-narnol-news-c-196-1-nnl1004-8486-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नांगल चौधरी हलके के 6 गांवों में बनेंगे समारोह स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नांगल चौधरी हलके के 6 गांवों में बनेंगे समारोह स्थल
Thu, 18 Jan 2024 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 18 Jan 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
नांगल चौधरी। प्रदेश सरकार ने ग्रामीण आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक योजना के तहत नांगल चौधरी हलके के कई गांवों में 50 लाख रुपये प्रत्येक की लागत से समारोह स्थल बनाने का फैसला किया है। ये गांव छापड़ा बीबीपुर, हसनपुर, मेघोत हाला, नांगल कालिया, इकबालपुर नंगली व सैदअलीपुर आदि हैं।
नांगल चौधरी के विधायक डाॅ. अभय सिंह यादव ने कहा कि समाज के बदलते स्वरूप के साथ समारोह का स्वरूप भी बदल रहा है। इसके लिए पहले से उपलब्ध धर्मशाला आज की आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त नहीं है। गांव की बढ़ती आबादी और सार्वजनिक स्थानों की सीमित उपलब्धता के कारण निजी समारोह के आयोजन के लिए लोगों को आस पास के शहरों और कस्बों में जाना पड़ रहा है। ऐसे में प्रदेश सरकार ग्रामीण आधारभूत ढांचा विकसित करने के लिए गांव के स्तर पर शहर की तर्ज पर सुविधाएं देने का प्रयास कर रही है। जहां सड़क मार्गों की व्यवस्था में आमूल चूल सुधार हुआ है, वहीं गांवों के अंदर भी सुविधाएं प्रदान की जा रही है। इससे पहले 4 बड़े गांवों में लगभग दो करोड़ रुपये प्रत्येक समारोह स्थल की लागत से बड़े समारोह स्थल निर्माणाधीन हैं। इनमें गांव मूसनोता और नांगल दर्गू के बीच बनने वाला समारोह स्थल मूसनोता और नांगल दर्गू 2 बड़े गांवों को सुविधा प्रदान करेगा। इसी तरह गांव आसरावास एवं ढाकोड़ा के बीच निर्माणाधीन समारोह स्थल नियामतपुर, मौरूंड, आसरावास, ढाकोड़ा एवं नांगल सोडा आदि गांवों को यह सुविधा प्रदान करेगा। ग्राम गोद एवं आजमाबाद मौखुता में भी इसी तरह के समारोह स्थल बनकर लगभग तैयार है। डाॅ. यादव ने कहा कि सरकार से प्राप्त बजट की सीमाओं में रहते हुए भविष्य में भी इस तरह की सुविधाएं अन्य गांवों तक भी पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।