{"_id":"6731241d009c9497450ff1c8","slug":"cash-and-jewelery-recovered-from-theft-accused-narnol-news-c-196-1-nnl1004-118028-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: चोरी के आरोपी से नकदी और गहने बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: चोरी के आरोपी से नकदी और गहने बरामद
Mon, 11 Nov 2024 02:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 11 Nov 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। शहर में बंद मकान में घुसकर नकदी व गहने चोरी के मामले में रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ में पुलिस ने 30 हजार पांच सौ रुपये की नकदी और करीब छह लाख की कीमत के सोने के आभूषण बरामद किए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
सीआईए ने आरोपी मोहल्ला नलापुर के कर्ण सिंह उर्फ विक्रम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया था। निजामपुर रोड निवासी नवीन ने थाना शहर में नकदी व गहने चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 22 अक्तूबर की शाम को करीब 5 बजे वह बच्चों के साथ ससुराल गया था। अगले दिन 23 अक्तूबर को सुबह नौ बजे घर पर आया तो घर का मेन गेट का ताला बन्द था, लेकिन घर के अन्दर के सभी ताले टूटे हुए थे। घर से सोने का मंगलसूत्र, सोने के कुंडल, सोने की झुमकी, सोने की चैन, सोने की नथ, चांदी की तागड़ी, सोने का टीका, सोने का हार, सोने की अंगूठी, चांदी की अंगूठी, चांदी की पायजेब, सोने का ओउम व लगभग 1.30 लाख रुपये चोरी हो गए।