फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Case registered against two for vandalism on RO plant

आरओ प्लांट पर तोड़-फोड़ पर दो के खिलाफ मामला दर्ज

Mon, 24 Jan 2022 10:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Case registered against two for vandalism on RO plant
गांव सिलारपुर में पानी के आरओ प्लांट पर रविवार को दो युवकों द्वारा तोड़फोड़ व प्लांट संचालक पर हमला कर दिया। पीड़ित मोहनलाल ने अटेली थाने में तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ शिकायत दी है। अटेली पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उसने गांव में बलबीर सिंह के नाम से आरओ प्लांट लगा रखा है। गांव में जोगेंद्र व कर्मपाल रविवार को लोहे की रॉड आदि लेकर प्लांट में घुस में गए और उन्होंने तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। इसमें शीशे टूट गए तथा अन्य नुकसान भी हो गया। वहीं जब उसने इसका विरोध किया तो युवकों ने उसके साथ भी झगड़ा शुरू कर दिया। किसी तरह उसने अपनी जान को बचाया। पीड़ित ने अटेली थाने में शिकायत दर्ज करा कर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। थाना प्रभारी जगराम ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पुलिस ने जोगेंद्र उर्फ गोलू व कर्मपाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed