फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Case registered against four for illegal construction on land

Mahendragarh-Narnaul News: जमीन पर अवैध निर्माण के आरोप में चार पर मामला दर्ज

Fri, 13 Oct 2023 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 13 Oct 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Case registered against four for illegal construction on land
महेंद्रगढ़। नगरपालिका की भूमि को फर्जी तरीके से अपनी भूमि दिखाकर निर्माण करने के आरोप में नपा सचिव की शिकायत पर शहर थाना में एक महिला सहित चार लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। नगरपालिका सचिव की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि आरोपियों की ओर से फर्जी दस्तावेज देकर मालिकाना हक जाताते हुए 280 वर्गगज भूमि पर निर्माण शुरू कर दिया।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर महेंद्रगढ़ शहर थाना पुलिस ने कपूरचंद, कन्हैया लाल, सुरेश कुमार सहित एक महिला के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की ओर से नगरपालिका में जमा कराए दस्तावेजों के आधार पर यह भूमि एक महिला के नाम कराने की मांग की गई थी। साथ ही इस भूमि पर निर्माण के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था जिसमें जमा कराए दस्तावेज भी फर्जी पाए गए। इस पर संज्ञान लेते हुए नपा सचिव की ओर से गत एक सितंबर को पत्र भेजा गया था। पत्र पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed