फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Case of murder of two sadhus in Narnaul: Accused sadhu and sadhvi arrested from Kannauj

नारनौल में दो साधुओं की हत्या का मामला: आरोपी साधु व साध्वी को कन्नौज से किया गिरफ्तार, ईंट से किए थे कई वार

Wed, 05 Jun 2024 04:49 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 05 Jun 2024 04:49 PM IST
सार

नारनौल के दो साधुओं की हत्या के मामले पुलिस को सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने मामले में शामिल एक साधु व साध्वी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान लखनदास व साध्वी अनुसुईया के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Case of murder of two sadhus in Narnaul: Accused sadhu and sadhvi arrested from Kannauj
आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

नारनौल क्षेत्र के गांव गोद बलाहा से सटे नावता गांव में दो साधुओं की हत्या में शामिल एक साधु व साध्वी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी घटना को अंजाम देकर कन्नौज यूपी चले गए, जहां से नेपाल जाने की फिराक में थे। लेकिन इससे पहले ही झुन्झुनू पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान लखनदास व साध्वी अनुसुईया के रूप में हुई है।

विज्ञापन


झुन्झुनू जिले के एसपी राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि घटना के दिन 31 मई को पटीकरा नारनौल आश्रम के विशिष्ट गिरी महंत अपने सेवादार गौतम सिंह निवासी बगड़ के साथ सिंघाना के समीप भोदन आश्रम में आया था। जहां पहले तो विशिष्ट गिरी महंत ने सेवादार गौतम तथा आश्रम के महंत लखनदास के साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद आश्रम में मौजूद साध्वी अनुसुईया ने सभी के लिए भोजन बनाया। इस दौरान विशिष्ट गिरी महंत ने आशंका जाहिर करते हुए कहा कि अनुसुईया ने जो भोजन बनाया है, उसमें जहर मिलाया हुआ है। जिस पर लखनदास और अनुसुईया ने ईंट से वार करके विशिष्ट गिरी महंत को मार डाला। जब गौतम सिंह छुड़वाने आया तो उसे भी गला घोंटकर मार दिया।
विज्ञापन


नेपाल जाने की फिराक में थे आरोपी
दोनों साधुओं की हत्या कर दोनों आरोपियों ने मृतकों के शवों को विशिष्ट गिरी महंत की गाड़ी में डालकर गोद बलाहा के नजदीक नावता के पास पटक गए और कन्नौज यूपी चले गए। जहां से नेपाल जाने की फिराक में थे। पुलिस ने 130 सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर और 500-600 किलोमीटर पीछा कर कन्नौज के एक मकान से दोनों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट में पेश कर साध्वी को भेजा जेल, साधू का लिया सात जून तक रिमांड
पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया है। जहां से साध्वी अनुसुईया को जेल भेज दिया। वहीं लखन दास महाराज सात जून तक पुलिस रिमांड पर है। पुलिस ने आरोपियों से गाड़ी और गाड़ी में रखे 15 हजार रुपए बरामद कर लिए हैं।


आरोपी साधू उत्तरप्रदेश व साध्वी मध्यप्रदेश की रहने वाली
एसपी ने बताया कि आरोपी लखनदास का नाम छोटे सिंह भी है। जो यूपी के कन्नौज जिले के छिबड़ा तहसील के गुरूसाईगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वहीं दूसरी आरोपी अनुसुईया त्यागी लखनदास से करीब दोगुनी उम्र की है। अनुसुईया त्यागी की उम्र 57 साल है। वह मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के पुलिस थाना बिलखेड़ा के रमरखिया गांव के पास निमखेड़ा की रहने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed