फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   case filed for leaving car impounded by rta department

Mahendragarh-Narnaul News: आरटीए विभाग की ओर से इंपाउंड की गई गाड़ी छोड़ने पर केस दर्ज

Sun, 12 Mar 2023 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 12 Mar 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
case filed for leaving car impounded by rta department
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। पार्किंग स्थल में इंपाउंड की गई गाड़ी छोड़ने पर पार्किंग संचालक ने उपायुक्त को शिकायत दी है। उपायुक्त की अनुशंसा पर पुलिस ने पार्किंग संचालक की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव शिमला तहसील खेतड़ी राजस्थान निवासी अजीत सिंह ने बताया कि उसके पास नारनौल में आरटीए, माइनिंग व यातायात पुलिस द्वारा पकड़ी गई गाड़ियों की पार्किंग का ठेका सैनी धर्म कांटा के पास है। जोकि उसने एक फरवरी 2023 को जिला रेडक्राॅस सोसायटी द्वारा छुड़वाया था। जिसका चार्ज उसने 3 फरवरी 2023 को लिया था। इस दौरान उसे पता चला की इस पार्किंग में पिछले साल के ठेकेदार संजय सैनी के समय में 31 जनवरी को आरटीए विभाग द्वारा एक ट्रक को इंपाउंड कर पार्किंग में खड़ा किया था। उसे धर्मपाल से पता चला कि यह गाड़ी बिना चालान भुगते और बिना रिलिज आर्डर के पार्किंग से बाहर निकाल दी गई। जब उसने ट्रक मालिक से संपर्क साधा तो मालिक ने बताया कि उसने संजय को चालान भरने के पैसे दे दिए हैं। वहीं जब उसने आरटीओ कार्यालय से संपर्क किया तो पता लगा कि गाड़ी पार्किंग में इंपाउंड है और चालान रसीद गलत है। इससे प्रतीत होता है कि संजय ने फर्जीवाड़ा कर उक्त ट्रक को छोड़ दिया। इसके संजय के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने अजीत की शिकायत पर संजय के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed