फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Case filed for demanding extortion from a mining company officer

खनन कंपनी के अधिकारी से रंगदारी मांगने पर केस दर्ज

Fri, 25 Dec 2020 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
Case filed for demanding extortion from a mining company officer
नारनौल। एक खनन कंपनी के अधिकारी से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार तिरुपति विनयोग कंपनी को भखरीजा में खनन कार्य का लाइसेंस मिला है। कंपनी के खनन कार्य के प्रभारी अशोक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वरिष्ठ लेखाधिकारी महेश शर्मा के पास एक युवक फोन पर पैसे की मांग कर रहा है। आरोपी अलग-अलग नंबरों से फोन पर कंपनी से वाहनों के टोकन काटने और सुरक्षा संबंधी काम का ठेका लेने के लिए भी दबाव बना रहा है। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देता है। आरोपी युवक ने 22 दिसंबर को फोन महेश शर्मा को धमकी दी थी। शिकायत पर वीरवार की शाम पुलिस ने गांव बेरुंडला निवासी संदीप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। निजामपुर पुलिस चौकी प्रभारी रामेश्वर ने बताया कि आरोपी कंपनी के अधिकारियों को फोन कर कुछ कार्य से लेने के लिए दबाव बना रहा है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed