फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Case filed against six for fraudulently getting old age pension medical

Mahendragarh-Narnaul News: फर्जी तरीके से वृद्धावस्था पेंशन का मेडिकल बनवाने पर छह के खिलाफ मामला दर्ज

Mon, 06 Feb 2023 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 06 Feb 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Case filed against six for fraudulently getting old age pension medical
नारनौल। फर्जी तरीके से वृद्धावस्था पेंशन बनवाने के मामले में नारनौल सिविल सर्जन की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर किया है। उक्त लोगों द्वारा फर्जी तरीके से मेडिकल दस्तावेज तैयार कर पेंशन बनवाई गई।
विज्ञापन

सिविल सर्जन की तरफ से पुलिस अधीक्षक के नाम दी गई शिकायत में बताया गया है कि इस मामले 7 जुलाई 2022 को शिकायतकर्ता वेदप्रकाश निवासी बाघोत थाना कनीना में शिकायत दी थी। इसमें शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि गांव के कुछ लोगों की उम्र कम होते हुए भी मेडिकल में उनकी उम्र 60 साल से ऊपर दर्शाई गई है जिसकी जांच के लिए पुलिस की तरफ 12 जुलाई 2022 स्वास्थ्य विभाग को उक्त लोगों की मेडिकल रिपोर्ट की जांच करने बारे में लिखा गया था। जांच में पाया गया कि 31 अगस्त 2020 से 18 फरवरी 2021 तक वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. कृष्ण मोहन शर्मा तथा वरिष्ठ दंतक सर्जन डॉ. राजेश कुमार बुढ़ापा पेंशन बोर्ड के सदस्य थे तथा उनके द्वारा ओमप्रकाश, सुभाष, उदय सिंह, रानी, संतोष व भरपाई निवासी बाघोत की बुढ़ापा पेंशन बनाई गई थी। इन पर बोर्ड के दोनों वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के हस्ताक्षर है। इस पर चिकित्सा अधीक्षक नारनौल द्वारा दस्तावेज मूल रूप में संलग्न करके पुलिस को आगामी आवश्यक कार्रवाई हेतु भिजवाया गया। अब तत्कालीन वृद्धावस्था सम्मान भत्ता अभ्यार्थियों की आयु आकलन बोर्ड के सदस्य डॉ. राजेश कुमार जोकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बायल में तैनात है ने एक शपथ पत्र तथा आवेदन पत्र सीएमओ को भिजवाया है जिसमें चिकित्सक ने बताया है कि इन वृद्धावस्था सम्मान भत्ता आवेदकों की मेडिकल रिपोर्ट्स पर उनके फर्जी हस्ताक्षर किए गए है। इन वृद्धावस्था, सम्मान भत्ता आवेदकों को उनकी उपस्थिति में बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया गया और न ही आवेदकों की आयु आकलन फार्म पर उनके द्वारा हस्ताक्षर किए गए है। आवेदकों का आयु आकलन डॉ. कृष्ण मोहन शर्मा वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी द्वारा स्वयं किया गया है और इन पर केवल डॉ. कृष्ण मोहन शर्मा के ही हस्ताक्षर है।
विज्ञापन

अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की सिफारिश
इस पर सिविल सर्जन नारनौल ने चिकित्सक राजेश शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया आवेदन पत्र व मूल शपथ पत्र पुलिस अधीक्षक को भेजते हुए उक्त मामले में दोषी पाए जाने वाले अधिकारी/व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की सिफारिश की है। सिविल सर्जन की शिकायत पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed