फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Case filed against four for attacking forest department team

Mahendragarh-Narnaul News: वन विभाग की टीम पर हमले के आरोप में चार के खिलाफ मामला दर्ज

Tue, 11 Feb 2025 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 11 Feb 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Case filed against four for attacking forest department team
फोटो संख्या:68 गांव सोहला की पहाड़ियों का निरीक्षण के दौरान अ​धिकारियों से जानकारी लेते पुलिस
महेंद्रगढ़। रविवार को गांव सोहला की पहाड़ियों में अवैध रूप से हरे पेड़ों की कटाई की जांच करने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने चार नामजदों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान सोहली निवासी सुरेंद्र, संदीप, पवन और संजय के रूप में की गई है।
विज्ञापन

वहीं सोमवार को पुलिस, खनन विभाग, वन विभाग व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम ने गांव सोहला व डिगरोता में मौका मुआयना कर घटना व अवैध खनन की जानकारी जुटाई। पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आदेश दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ट, खनन अधिकारी राजेश, जिला वन अधिकारी विजेंद्र, वन मंडल अधिकारी चंद्रगुप्त, प्रदूषण नियंत्रण उपमंडल अधिकारी अनुज, माधोगढ़ चौकी प्रभारी तपेंद्र की संयुक्त टीम ने गांव सोहला व डिगरोता में मौके पर पहुंचकर घटना व अवैध खनन की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन मंडल अधिकारी चंद्रगुप्त ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र में हरे पेड़ों की अवैध रूप से कटाई की रिपोर्ट जल्द ही तैयार कर ली जाएगी। रविवार को जब टीम गांव सोहला की पहाड़ियों पर पहुंची तो वहां पर अवैध खनन के लिए खड़े बुलडोजर व कुछ ट्रैक्टर-ट्राॅलियों से टीम पर हमला किया गया था। आरोपियों ने सरकारी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। माधोगढ़ चौकी प्रभारी उप निरीक्षक तपेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed