{"_id":"61d091c1baee0150c177f1de","slug":"car-riding-youth-robbed-the-youth-returning-home-by-giving-a-lift-narnol-news-rtk634529359","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार युवकों ने लिफ्ट देकर घर लौट रहे युवक से की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सवार युवकों ने लिफ्ट देकर घर लौट रहे युवक से की लूटपाट
विज्ञापन
सूनसान पड़ा बिहाली बनी से होकर गुजरता अटेली-बहरोड़ मार्ग। संवाद
- फोटो : Narnol
बिना नंबर की सफेद रंग की कार सवार पांच युवकों ने लिफ्ट देकर गुरुग्राम से घर लौट रहे युवक को लूट लिया। अटेली-बहरोड सड़क पर बिहाली गांव की बनी में युवकों ने हथियार के बल पर युवक से लूट की। पीड़ित की शिकायत पर मंडी अटेली थाने में बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
एडिशनल एसएचओ बिजेंद्र सिंह ने बताया कि गांव खेड़ी निवासी सुमित कुमार शुक्रवार को गुरुग्राम से अपने गांव लौट रहा था। वह अटेली बस स्टैंड पर उतरने के बाद एक कार चालक से लिफ्ट मांगी। सफेद रंग की बिना नंबर की कार सवार पांच युवकों ने उसे बैठाकर चल दिए। सुमित ने बताया कि युवकों के पास बंदूकनुमा हथियार था। उन्होंने अटेली से कुछ दूरी पर पहुंचने के बाद उससा सामान छीनने लगे तो उसने विरोध किया। इस पर युवकों ने उसको पीटने शुरू कर दिया। उसके 2 लैपटॉप, एक मोबाइल, 1400 रुपये, कपड़ों से भरा बैग लूट लिया। आरोपी उसे बिहाली की बनी के पास उतार कर फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही सीआईए टीम, अटेली पुलिस व कांटी पुलिस चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में जुट गई। सुमित को निजी वाहन से अटेली सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। एडिशनल एसएचओ ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए साइबर सेल, सीआईए टीम की मदद ली गई है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बता दें कि अटेली-बहरोड सड़क पर बिहाली गांव की बनी से गुजरने वाले लगभग डेढ़ किलोमीटर के दायरे में सुरक्षा के कोई प्रबंध नहीं है। सड़क के दोनों ओर तार बाड़ नहीं होने के कारण नीलगाय व अन्य आवारा पशुओं के कारण अकसर दुर्घटना होती रहती है। साथ ही सड़क भी सुनसान रहती है और लाइट की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे लूटपाट की घटनाएं होती रहती हैं। इससे पहले भी कई लोग इस प्रकार की वारदातों के शिकार हो चुके हैं। कही वाहन चालक घायल हो चुके हैं। बनी से 1 किलोमीटर दूरी पर ही पुलिस चौकी स्थापित होने के बावजूद अपराधी बिना किसी भय के इस तरह की वारदात को अंजाम देते रहते हैं।