फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Candidates will get bus facility from around the village

Mahendragarh-Narnaul News: परीक्षार्थियों को गांव के आसपास से ही बस की सुविधा मिलेगी

Sat, 19 Jul 2025 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 19 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Candidates will get bus facility from around the village
फोटो नंबर- 14नारनौल ​बस स्टैंड पर खड़ी हरियाणा रोडवेज की बसें।संवाद - फोटो : mathura
नारनौल। सीईटी (सामान्य पात्रता परीक्षा) के लिए बसों के संचालन को सुचारू बनाए रखने के लिए रोडवेज ने तैयारी शुरू कर दी है। इस बार परीक्षार्थियों को गांव के आसपास से ही बस की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

सीईटी परीक्षा 26 व 27 जुलाई को आयोजित की जाएगी। 27 जुलाई को हरियाली तीज भी है। इस कारण छात्रों के अलावा आमजन के आवागमन के लिए भी बसों की मांग बनी रहेगी। नारनौल डिपो में 130 रोडवेज बस और 20 बस किलोमीटर स्कीम के तहत संचालित हैं, लेकिन करीब 80 से ज्यादा बसों का संचालन सीईटी परीक्षा के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं छात्रों की संख्या और आवश्यकता के अनुसार बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। इससे कई मार्ग पर बसों के संचालन में कटौती की जाएगी। छोटे रूट और कुछ लंबे रूट पर निजी बसों का संचालन भी किया जा सकता है, ताकि हरियाली तीज के अवसर पर लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए जिलेभर में मुख्य तौर पर नारनौल, महेंद्रगढ, नांगल चौधरी, अटेली, कनीना और सतनाली में बसों को चलाने के लिए जगह चिह्नित की गई है। जहां से परीक्षार्थी बसों में सवार होकर परीक्षा केंद्र तक आवागमन कर सकेंगे। इन स्टैंड के नजदीकी गांवों के अनुसार रूट का प्रबंधन किया जाएगा।
सीईटी की परीक्षा दूसरे शहरों में देने जाने परीक्षार्थियों को उनके गांव या नजदीकी स्टैंड से बस मिलेगी, जिससे वह बिना किसी परेशानी के सफर कर परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकेंगे। वहीं दूसरे शहरों से आने वाले परीक्षार्थियों को नारनौल और महेंद्रगढ़ स्थित परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था की जाएगी।
इंसेट
नई अनाज मंडी में किया जाएगा बसों का ठहराव
नारनौल में जल महल के पास स्थित नई अनाज मंडी में बसों को रोका जाएगा। वहां से परीक्षा केंद्रों के लिए 8 रूट बनाए गए हैं। यहां से रूट के अनुसार विभिन्न जिलों से आए छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया जाएगा। वहीं महेंद्रगढ़ में बदरवाल सीटी के पास बसों का ठहराव किया जाएगा। वहां से केंद्रों के लिए 7 रूट बनाए गए हैं। जहां से रूट अनुसार विभिन्न जिलों से आए छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया जाएगा। परीक्षा के बाद छात्रों की वापसी के लिए भी इसी योजना के तहत बसों का संचालन किया जाएगा।

इंसेट
छात्रों को अग्रिम बुकिंग करना अनिवार्य
सीईटी परीक्षा के लिए मुफ्त बस सेवा की सुविधा के लिए छात्रों को अग्रिम बुकिंग करना अनिवार्य है। अग्रिम बुकिंग के अनुसार रोडवेज प्रबंधन द्वारा बनाए गए रूट पर बसों का संचालन किया जाएगा। छात्रों को अग्रिम बुकिंग के लिए परिवहन विभाग की वेबसाइट hartrans.gov.in/advance-booking-for-cet-2025 पर जाकर अपनी जानकारी जैसे नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और यात्रा का विवरण जमा करना होगा। इसके बाद छात्रों को बुकिंग कन्फर्मेशन को डाउनलोड करके प्रिंट आउट अपने पास रखना होगा।



वर्जन :
सीईटी परीक्षा के लिए जिले से दूसरे शहरों में परीक्षा देने वाले छात्रों की संख्या और परीक्षा केंद्रों पर आने वालों की संख्या के अनुसार बसों के संचालन की योजना बनाई गई है। लक्ष्य है कि छात्रों को परीक्षा केंद्रों तक जाने के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। वहीं हरियाली तीज के अवसर पर आमजन की सुविधा के लिए सभी रूट पर बसों का संचालन बना रहेगा। नारनौल डिपो में उपलब्ध 150 बसों के अलावा भी आवश्यकता अनुसार अन्य बसों का प्रबंध किया जाएगा।-मनोज कुमार शर्मा, महाप्रबंधक, नारनौल डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed