फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Canal water will come after Holi, use it carefully

Mahendragarh-Narnaul News: होली के बाद आएगा नहरी पानी, संभल करे उपयोग

Tue, 19 Mar 2024 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 19 Mar 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Canal water will come after Holi, use it carefully
नारनौल। होली पर्व का अभी सप्ताह भर का समय बचा हुआ है। हर कोई होली का बेसब्री से इंतजार भी कर रहा है। इस बार होली पर्व पर पानी की कमी परेशानी में डाल सकती है।
विज्ञापन

अभी शहर में नियमित रूप से पानी की सप्लाई हो रही है और जलघर में पर्याप्त पानी भी उपलब्ध है। नहरी पानी आने के अभी भी 12-13 दिन बचे हुए हैं। नहरी पानी जिले को 24 दिन बाद मिल रहा है। इसकी वजह से 1.20 लाख आबादी को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। फरवरी माह में भी 24 दिन में नहरी पानी छोड़ा गया था। अब होली पर्व से पहले पानी नहीं आने से होली पर्व का रंग फिका हो सकता है। ऐसे में शहरवासियों को आगामी कुछ दिनों के लिए संभल कर पानी का उपयोग करना होगा। अन्यथा उन्हें पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ सकती है।
विज्ञापन

30 मार्च को खूबडू हेड से चलेगा, 2 को अप्रैल को पहुंचेगा नारनौल
सिंचाई विभाग के अधिकारियों की माने तो खूबडू हेड से 30 मार्च को पानी चलने की संभावना है, जिसके दो दिन बाद जिले की नहरों में पहुंचेगा। जिसके बाद ही वाटर स्टोरेज टैंकों में पानी पहुंच पाएगा। शहरी क्षेत्र में पानी सप्लाई के लिए बनाए गए स्टोरेज टैंकों में नसीबपुर टैंकों में 24 दिन तथा रेवाड़ी रोड बने टैंकों में मात्र 16 दिन का पानी स्टोर होता है। बता दे कि 7 मार्च को नहर बंद हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



1.20 हजार की आबादी नहरी पानी पर ही है निर्भर


शहर की 1.20 लाख आबादी नहरी पानी पर निर्भर है। शहर के घरों के अंदर करीब 25 हजार से अधिक पानी के कनेक्शन है। ऐसे में नहर आने में देरी हो जाती है तो शहरवासियों के सामने पीने के पानी की परेशानी खड़ी हो जाती है। विभाग की तरफ से प्रतिदिन एक व्यक्ति काे 135 लीटर पानी दिया जाता है, लेकिन पानी की कमी की वजह से प्रति व्यक्ति पानी मिल रहा है।


अभी जलघरों में पानी पर्याप्त है। जिले में होली के बाद ही नहरी पानी आएगा। ऐसे में शहरवासी सोच-समझ कर पानी का उपयोग करें ताकि पानी को लेकर कोई परेशानी सामने खड़ी न हो सके।


अशोक यादव, एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग नारनौल।
खूबडू हेड से 30 मार्च को पानी चलेगा 2 अप्रैल तक जिले की नहरों में पहुंचेगा। इस बार पानी सप्लाई के वाटर स्टोरेज टैंक व गांवों के जोहड़ को पर्याप्त पानी मिलेगा, क्योंकि अब खेतों में सिंचाई आदि के लिए पानी की जरूरत नहीं है।
-राहुल यादव, जूनियर इंजीनियर, सिंचाई विभाग नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed