फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Canal water reached 40 villages, drought in 11 villages

Mahendragarh-Narnaul News: 40 गांवों में पहुंचा नहरी पानी, 11 गांवों में सूखा

Sun, 10 Dec 2023 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Canal water reached 40 villages, drought in 11 villages
नारनौल। 40 गांवों के लोगों को ही अब तक नहरी पानी का लाभ मिल रहा है। 11 गांवों के लोगों को अभी भी पानी के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ठंड के दिनों में पानी को लेकर लोग आए दिन परेशान हो रहे हैं। नारनौल डिवीजन के किसानों को 15 दिन ही नहरी पानी मिल सका। हालांकि अभी करीब 1000 क्यूसेक पानी नहर में चल रहा है, जिसकी वजह से सिंचाई विभाग की ओर से बचे हुए गांवों में पानी पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। जिला में नहरी पानी समय पर आने से अनेक गांवों के किसानों ने सरसों व गेहूं की फसल में पानी लगा दिया, लेकिन अभी भी कुछ गांवों में नहरी पानी नहीं पहुंच सका है। अब नहर का पानी भी बंद कर दिया गया है। 22 नवंबर को नहरी पानी पहुंचा और 8 दिसंबर को सुबह पानी बंद कर दिया। इस बीच 24 व 25 को जेएलएल फीडर रोहतक में शव मिलने से पानी बंद कर दिया गया, जिसके बाद 26 नवंबर को दोबारा पानी छोड़ा गया और 8 दिसंबर सुबह पानी बंद कर दिया गया। ऐसे में जिला का 15 दिन ही पानी मिल सका। नहरी पानी को 3 दिन बढ़ाने की मांग भी की गई थी, लेकिन इसका लाभ नहीं मिला। हालांकि अभी भी करीब 100 क्यूसेक पानी नहर में चल रहा है।
विज्ञापन


नारनौल डिवीजन की शहबाजपुर डिस्ट्रीब्यूटरी
नारनौल डिवीजन की शहबाजपुर डिस्ट्रीब्यूटरी से नारनौल कस्बा, टहला, मुकंदपुरा, ताजीपुर, नांगल श्यालू, कारोता, खातोली जाट, खातोली अहीर, बेरुंडला, कमानिया, नांगल पीपा, धौलेड़ा, छापड़ा बीबीपुर, मेघोत हाला, मेघोत बिंजा, सैद अलीपुर, शहबाजपुर गांव में नहरी पानी पहुंचने से ज्यादातर किसान सरसों व गेहूं की फसल में पहला पानी दे सके। वहीं बिगोपुर, गंगुताना, अलीपुर, दोस्तपुर, भेंडती गांवों के किसान अभी भी नहरी पानी से वंचित रह गए।
विज्ञापन



दोचाना डिस्ट्रीब्यूटरी के अंतर्गत आने वाले गांव
दोचाना डिस्ट्रीब्यूटरी से नारनौल कस्बा, मंडलाना, गहली, महरमपुर, खोड़मा, जाखनी, जैलाफ, बापड़ोली, चिंडालिया, नांगल काठा, डोहर कला व डोहर खुर्द के गांवों में नहरी पानी से ज्यादातर किसान नहरी पानी अपनी फसल में दे सके। वहीं गोद, भांखरी व बलाहां गांव के किसानों को अभी नहरी पानी नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हसनपुर डिस्ट्रीब्यूटरी के अंतर्गत आने वाले गांव

हसनपुर डिस्ट्रीब्यूटरी से नारनौल कस्बा, गहली, रघुनाथपुरा, मकसुसपुर, हमीनपुर, थाना, कुलताजपुर, कोरियावास, हसनपुर, मारोली, कारोली व धानौत गांव के ज्यादातर किसानों को नहरी मिल सका। वहीं बसीरपुर, छिलरो व तलोट गांव अभी भी नहरी पानी से वंचित हैं।


नारनौल डिस्ट्रीब्यूटरी के अंतर्गत आने वाले गांव

नारनौल डिस्ट्रीब्यूटरी से वाटर वर्क्स टैंक 16, मंडलाना टैंक, नसीबपुर व नारनौल कस्बे में पानी पहुंचता है।



नारनौल डिवीजन के सभी गांवों में पानी पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। अभी जो गांव वंचित रह गए है। उन गांवों में भी चार-पांच दिन में पानी पहुंचा दिया जाएगा। किसानों को सिंचाई विभाग के कर्मचारियों का सहयोग करना चाहिए ताकि अंतिम छोर तक पानी पहुंचाया जा सके।
राजेश वर्मा, एसडीओ सिंचाई विभाग नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed