फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Campaign to catch stray cattle started in the city

Mahendragarh-Narnaul News: शहर में बेसहारा गोवंश पकड़ने का अभियान शुरू

Wed, 02 Jul 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 02 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Campaign to catch stray cattle started in the city
नारनौल। शहर के हुडा सेक्टर में बेसहारा पशुओं को पकड़ना शुरू कर दिया गया है। सेक्टर में घूम रहे बेसहारा पशुओं की समस्या को लेकर अमर उजाला ने प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

इसके बाद से नगर परिषद(नप) ने बेसहारा पशुओं को पकड़ना शुरू किया। हुडा सेक्टर में घूम रहे बेसहारा पशुओं के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टर में घूमने वाले सांड़ों के हमले से कई महिलाएं बच भी चुकी हैं। हुडा सेक्टर के खाली प्लाटों में जगह-जगह बेसहारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है।
विज्ञापन

कॉलाेनी में घूमने वाले इन पशुओं से बच्चों को भी खतरा रहता है। इतना ही नहीं चारों तरफ से खुला रहने के कारण सेक्टर में कई बार नीलगाय भी आ जाती हैं। इस पर नगर परिषद के अधिकारियों ने जिस कंपनी को यह टेंडर दे रखा हैं उसे भेजकर सेक्टर में घूम रहे बेसहारा पशुओं को पकड़वाने का कार्य शुरू करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी दो दिन में 25 से 30 करीब बेसहारा पशुओं को पकड़ा भी गया है। सेक्टर के लोगों का कहना है कि यह अभियान कई दिनों तक चलाने की जरूरत है। इसके बाद बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे। सेक्टरवासियों का कहना है कि बेसहारा पशुओं से निजात के लिए सेक्टर को चारों तरफ से दीवार बनाकर कवर भी करना चाहिए। सेक्टर के सभी मुख्य रास्तों पर गेट लगवाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed