{"_id":"698b6d18726ceedb39059fdd","slug":"campaign-launched-to-remove-encroachment-on-canals-department-will-recover-the-expenses-from-the-people-narnol-news-c-196-1-nnl1004-135917-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नहरों पर चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, खर्चा लोगों से वसूल करेगा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नहरों पर चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, खर्चा लोगों से वसूल करेगा विभाग
विज्ञापन
फोटो 6हुडिना रामपुरा के पास अतिक्रमण हटवाते सिंचाई विभाग।स्रोत विभाग
नारनौल। नहरों के पास अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ मंगलवार को अभियान चलाया गया। इससे पहले नहरी विभाग की तरफ से सरपंचों के माध्यम से अतिक्रमण करने वाले लोगों को नोटिस जारी किया गया था।
अब नोटिस की अवधि समाप्त होने के बाद विभाग ने अतिक्रमण हटाया। अतिक्रमण हटाने में आने वाला पूरा खर्च भी संबंधित लोगों से वसूला जाएगा। क्षेत्र के जोहड़ों, पेयजल और सिंचाई टैंकों को भरने और भूमिगत जल स्तर में सुधार के लिए बनाए गए रिचार्जिंग प्वाइंट्स पर भी पानी छोड़ा जाएगा।
जवाहरलाल नेहरू परिमंडल के अंतर्गत आने वाले नारनौल डिवीजन की सभी नहरों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने का काम चल रहा है।
उपमंडल नंबर-एक की प्रमुख नहरें अभियान में शामिल
नहर विभाग के उपमंडल अधिकारी राजेश वर्मा ने बताया कि उपमंडल नंबर-एक के अंतर्गत नारनौल ब्रांच, सिलारपुर डिस्ट्रीब्यूटरी, गुलावला माइनर, माई डिस्ट्रीब्यूटरी, मित्रपुरा डिस्ट्रीब्यूटरी, अटेली डिस्ट्रीब्यूटरी, सलीमपुर माइनर, खेड़ी माइनर, रामपुर सब माइनर, अटेली माइनर, बिहाली सब माइनर, नवलपुर डिस्ट्रीब्यूटरी, श्यामपुर माइनर, नागर माइनर, मीरपुर माइनर, दताल माइनर और बुढ़वाल सब माइनर के पास अभियान चलाया जाएगा। ये नहरें क्षेत्र के जोहड़ों, तालाबों, पेयजल टैंकों और सिंचाई टैंकों को भरने का कार्य करती हैं।
विज्ञापन
किसानों ने कर रखा था अतिक्रमण
नहरों के किनारे लगे किसानों द्वारा ईंधन, कुरड़ी, कड़बी और अन्य सामग्री डालकर अतिक्रमण कर रखा था। इससे नहरों की दीवारों को नुकसान पहुंच रहा था और कई स्थानों पर नहर टूटने की संभावना बनी रहती थी। देखरेख के अभाव में जल प्रवाह भी बाधित हो रहा था जिससे ग्रामीणों और किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही थी।
कार्यकारी अभियंता के निर्देश पर चलाया अभियान
कार्यकारी अभियंता महेंद्रगढ़ नहर जल सेवा मंडल नारनौल संदीप नासीर ने सभी नहरों से अतिक्रमण हटाने के स्पष्ट निर्देश जारी किए थे। इन्हीं निर्देशों की अनुपालना में यह विशेष अभियान शुरू किया गया है। वर्तमान में गुलावला माइनर, नवलपुर डिस्ट्रीब्यूटरी, सलीमपुर माइनर और दताल माइनर पर अतिक्रमण हटाने का कार्य जारी है।