{"_id":"6689af640ab0a7643a01d10a","slug":"call-to-participate-enthusiastically-in-district-level-rally-narnol-news-c-203-1-sroh1012-110573-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जिलास्तरीय रैली में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जिलास्तरीय रैली में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान
विज्ञापन
फोटो संख्या:58- मालड़ा बास पीएचसी में बैठक करती आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर--स्रोत- स्वयं
महेंद्रगढ़। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन हरियाणा संबंधित एआईयूटीयूसी की गांव मालड़ा बास पीएचसी में जिला कमेटी राज्य प्रधान कृष्णा मंढाणा के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। बैठक में महेंद्रगढ़ सर्कल, पाली, मालड़ा सर्कल, आकोदा, नांगल सिरोही सर्कल, जाटवास सर्कल के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व हेल्पर शामिल हुई।
राज्य प्रधान कृष्णा मंढ़ाणा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व हेल्पर की मुख्य मांगों को लेकर 9 जुलाई को नारनौल में होने वाली जिलास्तरीय रैली में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी वर्करों व हेल्पर्स को नियमित करने, न्यूनतम वेतन लागू करने, प्रधानमंत्री की ओर से 2018 में 1500 व 750 रुपये की बढ़ोतरी को लागू करवाने, आंगनबाड़ी वर्कर व हैल्पर के 6 हजार पदों को अतिशीघ्र भरने, सुपरवाइजरों के 50 प्रतिशत पदों पर वरिष्ठता के आधार पर बिना शर्त पदोन्नत करना, जरूरत के अनुसार गांव व शहर में नये केंद्रों का निर्माण करना, इंटरनेट रिचार्ज राशि देने, बिजली,पानी, पंखे की व्यवस्था करने, ड्यूटी के अलावा दूसरे कार्यों पर रोक लगाने, प्ले स्कूल में हेल्पर्स के वेतन में 500 रुपये मासिक बढ़ोतरी करने, किसी भी प्रकार की आकस्मिक मौत पर 2 लाख सहायक राशि देना, हड़ताल के दौरान बर्खास्त 975 कर्मियों को बकाया वेतन देना शामिल हैं।
इस मौके पर एआईयूटीयूसी के जिला प्रधान मास्टर सूबेसिंह, संतोष, कृष्णा कुमारी, बलजीत, कमलेश चौधरी, मुकेश यादव, स्वीटी देवी, सुमन, विद्या, शारदा, सुशीला, सावित्री, सरिता, पुष्पा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रही।