फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cable box burst in 33 KV power house, power for 15 hours in 11 villages

33 केवी पावर हाऊस में केबल बॉक्स फटा 11 गांवों की 15 घंटे बिजली रही गुल

Wed, 21 Apr 2021 10:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Cable box burst in 33 KV power house, power for 15 hours in 11 villages
गांव बवानिया में 33 केवी पावर हाऊस में केबल का बॉक्स फटने से बिजली सप्लाई 15 घंटे बाधित रही। इस सब स्टेशन पर आने वाले 11 गांव के ग्रामीणों को खुले आसमान के नीचे रात बितानी पड़ी। सुबह बिजली निगम के कर्मचारियों ने दूसरा केबल बॉक्स लगाकर बिजली व्यवस्था को सुचारु किया।
विज्ञापन

गांव बवानिया में 33 केवी सब स्टेशन में इस सब स्टेशन से डुलाना, देवास, चितलांग, बुचौली, मेघनवास, सुरजनवास, खेड़ा, बवानिया, गागड़वास, बचीनी, नांगल हरनाथ जुड़ा हुआ है। मंगलवार की रात को सब स्टेशन का अचानक केबल बॉक्स फट गया। जिससे उक्त गांवो की बिजली पूरी रात बाधित रही। जिस वजह से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली निगम की ओर से कोई विकल्प व्यवस्था भी नहीं की गई। रात को बिजली नहीं आने से ग्रामीणों के बैट्री और इनवर्टर भी फेल हो गए थे।
विज्ञापन

ग्रामीण रामनिवास पाटौदा, सुरेंद्र बवानिया, रतिपाल, संदीप आदि ने बताया कि मंगलवार की रात साढे़ सात बजे उनकी लाइट गई थी। जो बुधवार को सुबह साढे़ दस बजे आई थी। पूरी रात बिजली गुल रहने के कारण मच्छरों ने सोने नहीं दिया। रात को बिजली कर्मचारियों केे बार-बार फोन कर जानकारी लेनी चाहिए तो उन्होंने कोई संतुष्टिजनक जवाब भी नहीं दिया। सुबह तक मोबाइल भी डिस्चार्ज हो गए थे। इसके अलावा लाइट से होने वाले घर के अन्य काम भी बाधित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed