{"_id":"68c467dbb6e3c390800003b3","slug":"bus-will-be-run-soon-from-mahindergarh-to-village-sohla-narnol-news-c-196-1-nnl1005-129580-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ से गांव सोहला के लिए जल्द चलाई जाएगी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ से गांव सोहला के लिए जल्द चलाई जाएगी बस
Sat, 13 Sep 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 13 Sep 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 04नारनौल डिपो पर खडी रोडवेज बसें। संवाद
नारनौल। महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से गांव सोहला के लिए बस का संचालन जल्द शुरू किया जाएगा। इससे रूट पर पड़ने वाले कई गांवों के लोगों को फायदा मिलेगा।
बस का संचालन सुबह किया जाएगा हालांकि अभी समय और रूट निर्धारित नहीं किया गया है। गांव सोहला व आस-पास के गांवों के लोगों ने डिपो प्रशासन से मांग की थी कि गांव सोहला तक बस का संचालन शुरू किया जाए। नारनौल डिपो के सीआई ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि लोगों की मांग अनुसार रूट का निरीक्षण किया गया है और आगामी कुछ दिनों में बस का संचालन शुरू किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अगस्त में नारनौल डिपो से बस के किसी भी रूट पर बस के संचालन को बढ़ाने की मांग नहीं की गई है। हालांकि जुलाई माह में निजामपुर, सिहमा बाबा खेतानाथ कॉलेज और गांव सोहला पर बस के संचालन को बढ़ाने की मांग की गई थी। जिसमें से निजामपुर रूट पर अभी कुल पांच बसों का संचालन किया जा रहा है। वहीं छात्रों की सुविधा के लिए सिहमा से कनीना जाने वाली अधिकतर बसों का ठहराव कॉलेज परिसर के पास किया जा रहा है।