फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bus started from Charkhi Dadri via Mahendragarh-Narnaul and Kota

Mahendragarh-Narnaul News: चरखी दादरी से वाया महेंद्रगढ़-नारनौल व कोटा तक बस शुरू

Tue, 11 Jun 2024 04:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 11 Jun 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
Bus started from Charkhi Dadri via Mahendragarh-Narnaul and Kota
महेंद्रगढ़। हरियाणा राज्य परिवहन विभाग चरखी दादरी डिपो ने कोटा तक वाया महेंद्रगढ़-नारनौल तक सीधी बस सेवा शुरू की गई है। बस के चलने से करीब एक हजार यात्रियों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

बस चरखी दादरी से शुरु होकर महेंद्रगढ़, नारनौल, बहरोड़, कोटपुतली, टोंक, देवली, बूंदी, जयपुर होती हुए कोटा पहुंचेगी। यह बस प्रतिदिन सुबह 7:30 बजे चरखी दादरी से रवाना होगी, जो सुबह 8:30 बजे महेंद्रगढ़, 9:50 बजे नारनौल, दोपहर 2.40 बजे जयपुर तथा रात 7:40 बजे कोटा पहुंचेगी। वहीं यह बस रात का ठहराव करके सुबह 8:10 बजे कोटा वापसी रवाना होगी। दोपहर 1:10 बजे जयपुर, शाम 6:10 बजे नारनौल, 7:15 बजे महेंद्रगढ़ होते हुए रात 8:40 बजे चरखी दादरी पहुंचेगी। बस के चलने से नीम्स कॉलेज जयपुर सहित कोटा, कोटपुतली, बहरोड पढ़ने वाले छात्रों को भी लाभ मिलेगा। इसके अलावा कर्मचारी, व्यापारियों को भी फायदा मिलेगा। इस बस के शुरू करने पर सामाजिक संगठनों ने चरखी दादरी परिवहन विभाग के महाप्रबंधक का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed