{"_id":"6a610036861a43dbd80aa707","slug":"bus-stand-submerged-in-rain-passengers-face-increased-difficulties-narnol-news-c-196-1-nnl1005-142851-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बारिश में डूबा बस स्टैंड, यात्रियों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बारिश में डूबा बस स्टैंड, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
फोटो नंबर- 14बस स्टैंड परिसर में जमा बारिश के पानी से गुजरती बुजुर्ग महिलाएं। संवाद
नारनौल। बारिश के बाद नारनौल बस स्टैंड परिसर और वर्कशॉप में जलभराव की समस्या बढ़ गई है। पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों और कर्मचारियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। मंगलवार को हुई बारिश के बाद परिसर में कई जगह पानी जमा हो गया, जिससे बसों के आवागमन और यात्रियों की आवाजाही पर असर पड़ा।
वर्कशॉप में पानी भरने से बसों की मरम्मत का काम भी प्रभावित हुआ है। वहीं करीब 40 साल पुराने बस स्टैंड भवन की हालत भी खराब हो चुकी है। छत से पानी टपकने और कई जगह छज्जों का पलस्तर टूटने से हादसे का खतरा बना हुआ है।
डिपो प्रशासन ने भवन की स्थिति को लेकर मुख्यालय को जानकारी दी थी। इसके बाद पीडब्ल्यूडी को निरीक्षण के लिए पत्र भेजा गया, ताकि पता लगाया जा सके कि भवन की मरम्मत हो सकती है या इसे कंडम घोषित किया जाएगा लेकिन पत्र भेजे जाने के दो माह बाद भी निरीक्षण शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन
महाप्रबंधक देवदत्त ने बताया कि मानसून से पहले सीवर चैंबर की सफाई करवाई गई थी। पीडब्ल्यूडी के निरीक्षण के बाद ही मरम्मत कार्य की योजना बनाई जाएगी।