{"_id":"6480d630c244eaca1a041ae4","slug":"bus-service-started-in-the-evening-from-mahendragarh-to-village-kurahvata-narnol-news-c-203-1-sroh1012-500-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ से गांव कुराहवटा के लिए शाम के समय शुरू हुई बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ से गांव कुराहवटा के लिए शाम के समय शुरू हुई बस सेवा
Thu, 08 Jun 2023 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 08 Jun 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। हरियाणा राज्य परिवहन नारनौल की ओर से मंगलवार को महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से गांव कुराहवटा तक शाम के समय बस सेवा शुरू की गई है। बस स्टैंड इंचार्ज वेदप्रकाश ने बताया कि गांव कुराहवटा के ग्रामीण की बार-बार मांग के बाद रोडवेज महाप्रबंधक नवीन शर्मा के आदेश पर शाम के समय बस सेवा शुरू की गई थी।
इस रूट पर शाम के समय कोई बस सेवा नहीं थी। उन्होंने बताया कि यह बस सुबह 7:30 बजे महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से नांगल हरनाथ के लिए रवाना होगी जो बवानिया होते हुए वापस सुबह 8:15 बजे महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर पहुंचेगी। इसके बाद सुबह 8:30 बजे गांव कुराहवटा के लिए रवाना होगी। कुराहवटा से नारनौल होते हुए रेवाड़ी जाएगी। वापसी में यह बस दोपहर 12:30 बजे रेवाड़ी से रवाना होगी, जो बवानिया, नांगल हरनाथ होते हुए 3:20 महेंद्रगढ बस स्टैंड पर पहुंचेगी।
इसके बाद 3:30 बजे कुराहवटा के लिए रवाना होगी। शाम को यह बस महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर ठहराव करेंगी। शाम की बस चलने से गांव कुराहवटा के आसपास के ग्रामीणों को काफी फायदा पहुंचेगा। पहले शाम को बस न चलने से ग्रामीणों को काफी परेशानी होती थी। इस बस के चलने से ग्रामीणों ने रोडवेज महाप्रबंधक का आभार व्यक्त किया है।