फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bus service started from Jhunjhunu to Bhiwani via Satnali

Mahendragarh-Narnaul News: झुंझुनू से भिवानी वाया सतनाली के लिए बस सेवा शुरू

Sun, 01 Oct 2023 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 01 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Bus service started from Jhunjhunu to Bhiwani via Satnali
सतनाली से झुंझुनू बस सेवा शुरू होने पर सतनाली बस स्टैंड पर चालक व परिचालक को सम्मानित करते संस्
सतनाली। क्षेत्रवासियों को झुंझुनू से भिवानी वाया सतनाली के लिए बस का परमिट मिलने के बाद आज बस सतनाली में सुबह 10.30 बजे पहुंचने पर सतनाली के क्षेत्रवासियों ने चालक वीरेंद्र व परिचालक प्रदीप का सम्मान किया। यह बस झुंझुनूं से सुबह लगभग आठ बजे चलकर सतनाली सुबह 10.15 बजे पहुंचेगी। इसके पश्चात सुबह 10.30 बजे सतनाली से चलकर भिवानी पहुंचेगी। इसके पश्चात यह बस वापसी में दोपहर एक बजे भिवानी से चलकर सतनाली दोपहर ढाई बजे पहुंचेगी। फिर यह बस सतनाली से दोपहर 2.45 बजे चलकर सूरजगढ़, चिड़ावा, होते हुए झुंझुनूं पहुंचेगी। सतनाली रेल संघर्ष समिति के द्वारा महाप्रंबधक राजस्थान परिवहन निगम झुंझुनूं की सराहना की गई। रेल संघर्ष समिति के प्रधान दीवान सिंह शेखावत ने कहा कि सतनाली क्षेत्र के अनेक गांवों के लोगों को बस चलने से लाभ होगा। इसके अलावा रेल संघर्ष समिति व लखदातार ग्रुप ने महाप्रंबधक राजस्थान परिवहन निगम को सतनाली की समस्याओं के लिए एक मांग पत्र सौंपा है जिसमें मांग रखी है इसी बस को विस्तार कर झुंझुनूं से खाटूश्याम तक किया जाए। इस मौके पर राजेंद्र उर्फ मुन्ना, ढिल्लू शेखावत, दीवान सिंह शेखावत, रविंद्र शेखावत, संतू शेखावत, नरेश पहलवान, प्रिंस वालिया, जयदीप वालिया, विक्रम, दिग्गविजय व श्याम वालिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed