फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bus running to Dadri closed for 8 days

Mahendragarh-Narnaul News: दादरी के लिए चलने वाली बस 8 दिन से बंद

Sat, 07 Dec 2024 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 07 Dec 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Bus running to Dadri closed for 8 days
कनीना। चरखी दादरी रोडवेज डिपो की कनीना से चरखी दादरी वाया सेहलंग के लिए शाम चार बजे जाने वाली बस पिछले आठ दिनों से बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बस के बंद होने से गांव उन्हाणी, धनौंदा, कनीना, खेड़ी तलवाना, सेहलंग, पोता, नौताना तथा बाघोत के विद्यार्थियाें व ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रजा भलाई संगठन के सुप्रीमो बसपा नेता समाजसेवी अतरलाल ने चरखी दादरी डिपो व नारनौल डिपो के महाप्रबंधक को ज्ञापन भेजकर उक्त बस को चलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उन्हें खेड़ी तलवाना, सेहलंग, बाघोत, पोता, नौताना, स्याणा गांवों में जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने शिकायत की कनीना से शाम चार बजे जो बस वाया सेहलंग होकर चरखी दादरी के लिए चलती थी वह एक सप्ताह से बंद कर दी गई है। जिसके कारण छात्रों तथा ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। बस बंद करने के कारण इलाके के लोगों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने चेतावनी दी तत्काल उक्त बस नहीं चलाई गई तो ग्रामीण आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed