फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   bullying of villagers guarding spot in Narnaul, Trolley driver assaulted in village Dholeda

Narnaul: ठीकरी पहरा लगा रहे ग्रामीणों की दादागिरी; गांव धौलेड़ा में ट्राला चालक के साथ की मारपीट, नकदी छीनी

Wed, 31 Jan 2024 11:07 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 31 Jan 2024 11:07 AM IST
सार

इरसाद ने बताया कि वह ट्रेलर में डस्ट भरने के लिए धौलेड़ा क्रेशर जॉन पर जा रहे थे। सोमवार अल सुबह करीब दो-तीन बजे जैसे ही धौलेड़ा गांव में प्रवेश किया तो ठीकरी पहरा लगाने वाले गांव के ही कुछ ग्रामीणों ने ट्रेलर गाड़ी को रुकवा लिया। इसके बाद सभी ने मारपीट शुरू कर दी।

विज्ञापन
bullying of villagers guarding spot in Narnaul, Trolley driver assaulted in village Dholeda
पीड़ित युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारनौल के नांगल चौधरी के गांव धौलेड़ा में रात को ठीकरी पहरा लगा रहे कुछ ग्रामीणों ने ट्रेलर गाड़ी को रुकवाकर चालक की मारपिटाई कर डाली। इसके बाद चालक की जेब से नकदी भी छीन ले गए। पीड़ित चालक की शिकायत पर निजामपुर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में इरसाद गांव मुगरा टटेई थाना कादर चौक जिला बदायू उत्तर प्रदेश ने बताया कि वह ट्रेलर गाड़ी पर ड्राइवरी का काम करता है। उसके साथ सहायक चालक सादाव भी गाड़ी ओर रहता है। वे ट्रेलर में डस्ट भरने के लिए धौलेड़ा क्रेशर जॉन पर जा रहे थे। सोमवार अल सुबह करीब दो-तीन बजे जैसे ही धौलेड़ा गांव में प्रवेश किया तो ठीकरी पहरा लगाने वाले गांव के ही कुछ ग्रामीणों ने ट्रेलर गाड़ी को रुकवा लिया।
विज्ञापन


इसके बाद सभी ने मारपिटाई शुरू कर दी। सौ मीटर आगे जाकर फिर मारपिटाई कर उसकी जेब से 6000 की नकदी भी छीन ली। जिससे उसे गम्भीर चोट भी आई। ट्रेलर चालक का आरोप है कि वारदात में पांच आदमी शामिल थे।पीड़ित ट्रेलर चालक की शिकायत पर निजामपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed