{"_id":"60201b9e8ebc3e4a8c7ecf7e","slug":"bulks-fired-in-broad-daylight-on-liquor-contracts-salesmen-narrowly-escaped-narnol-news-rtk5942768157","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के ठेके पर बदमाशों ने दिनदहाड़े चलाई गोली, बाल-बाल बचा सेल्समैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के ठेके पर बदमाशों ने दिनदहाड़े चलाई गोली, बाल-बाल बचा सेल्समैन
विज्ञापन
थनवास बस स्टैंड के पास स्थित शराब के ठेके पर रविवार को बदमाशों ने गोली चला दी। इस दौरान उतर प्रदेश निवासी सेल्समैन की जान बाल-बाल बच गई। बदमाश सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर आए थे। घटना को अंजाम देकर शराब की बोतल सहित बदमाश कार में सवार होकर आसानी से फरार हो गए। घटना की सूचना पर नांगल चौधरी पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना से बस स्टैंड स्थित दुकानदारों सहित बस्ती के लोगों में दहशत का माहौल बना है।
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर करीब सवा एक बजे सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी थनवास बस स्टैंड के पास संचालित शराब के ठेके पर आकर रुकी। गाड़ी से उतर कर आए दो बदमाशों मे से एक ने सेल्समैन से आइबी शराब की बोतल मांगी, जबकि दूसरा बदमाश पीछे खड़ा हुआ था। सेल्समैन ने शराब की बोतल निकालकर काउंटर पर रख दी। इसके बाद बदमाश बोतल उठाने लगा तो सेल्समैन ने पैसे मांगे। इस पर बदमाश ने कहा कि पैसे नहीं दें तो क्या करेगा। इतनी ही देर में पीछे खड़े दूसरे बदमाश ने गोली चला दी। इस पर सेल्समैन काउंटर के नीचे छिप गया। इसके बाद बदमाश शराब की बोतल सहित स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में बैठकर मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार भी सहम गए। बस्ती में भी दहशत फैल गई। इसके बाद सूचना पाकर नांगल चौधरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का मौका मुआयना किया और सेल्समैन से जानकारी हासिल की। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
वर्जन
दो बदमाश स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर ठेके पर शराब लेने पहुंचे थे। सेल्समैन द्वारा पैसे मांगने पर बदमाशों ने सेल्समैन पर गोली चला दी और भाग निकले। घटना के दस मिनट बाद ही वे ठेके पर पहुंच गए थे। पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
-कृष्ण कुमार, संचालक शराब ठेका थनवास।
वर्जन-
जांच अधिकारी आने के बाद ही मामले का पता चल पाएगा। अभी वे मामले में कुछ भी नहीं कह सकते।
-मेहर सिंह, थाना इंचार्ज नांगल चौधरी।