{"_id":"6a4eac53ef00e118ce0ec35d","slug":"buildings-constructed-in-violation-of-rules-sealed-municipal-council-takes-action-at-four-locations-narnol-news-c-196-1-nnl1003-142270-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नियमों के विरुद्ध बने भवन सील, नगर परिषद ने चार स्थानों पर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नियमों के विरुद्ध बने भवन सील, नगर परिषद ने चार स्थानों पर की कार्रवाई
विज्ञापन
फोटो नंबर-13बस स्टैंड के सामने कार्रवाई के दौरान जमा हुई लोगों की भीड़ व मौजूद पुलिस दल। संवा
नारनौल। शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ नगर परिषद ने बुधवार को कार्रवाई की। परिषद की टीम ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर बस स्टैंड के सामने स्थित एक भवन, सुभाष स्टेडियम के पास एक प्लॉट व मकान और निजामपुर रोड पर एक दुकान को सील किया।
अधिकारियों ने कार्रवाई से पहले सभी स्थानों का निरीक्षण किया और भवनों से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। जांच में नियमों की अनदेखी पाए जाने के बाद सीलिंग की प्रक्रिया शुरू की गई।
बस स्टैंड के सामने बने तीन मंजिला भवन में एक निजी अस्पताल किराये पर चल रहा था। नगर परिषद अधिकारियों ने अस्पताल प्रबंधन को भवन खाली करने के निर्देश दिए। उन्हें जरूरी सामान हटाने के लिए करीब दो घंटे का समय दिया गया। समय पूरा होने के बाद भवन को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
पूरी कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं नगर परिषद के एक्सईएन राकेश पुनिया, कार्यकारी अधिकारी जोगिंदर सिंह कालीरमन, भवन निरीक्षक प्रवीण सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में हुई। पुलिस बल की तैनाती के कारण कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई।
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी जोगिंदर सिंह ने कहा कि शहर में बिना मंजूरी के बनाए गए भवनों और नियमों का उल्लंघन करने वाले निर्माणों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
वर्जन:
शहर में जहां भी नियमों के विरुद्ध कार्य किया जा रहा उस पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। यह प्रक्रिया समान रूप से आगे भी जारी रहेगी।-राकेश पुनिया, ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं एक्सईएन नगर परिषद, नारनौल