फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   building construction,Kila,upgrade

विश्व धरोहर सप्ताह ः तीन साल में पुराने स्वरूप में आएगा महाराजा महेंद्र सिंह का किला

Fri, 22 Nov 2019 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
building construction,Kila,upgrade
महेंद्रगढ़ किले का कार्य करते मजदूर - फोटो : Narnol
मराठाकालीन किले पर दोबारा से काम शुरू हो गया है। दिवाली पर कुछ दिन मजदूर छुट्टी पर जाने के कारण बंद हो गया था। अब यह काम दोबारा से तेज गति से शुरू हो गया है। किले को राजस्थान से लाए गए चुने व पत्थर से प्राचीन लुक दिया जा रहा है। लगभग दो से तीन साल में महाराजा महेंद्र सिंह का किला अपने पुराने स्वरूप में आ जाएगा। 13.90 करोड़ रुपये से जीर्णोद्धार किए जा रहे किले का काम जून माह में शुरू हो गया था। इस समय किले के अंदर का काम चल रहा है। पर्यटन विभाग किले को प्राचीन विरासत में डेवलप करने के साथ-साथ आधुनिक लुक भी देगा।
विज्ञापन

सैलानियों को किले को देखकर जहां पुरानी विरासत की अनुभूति होगी वहीं उनको नया लुक भी देखने को मिलेगा। किले के अंदर मिनी म्यूजियम, वीआईपी रेस्टोरेंट बनाए जाएंगे। इसके अलावा पत्थरों शिलाओं पर 200 वर्ष पुराने चित्र उकेरें जाएंगे। जयपुर की राजपूताना कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड किले के जीर्णोद्धार काम कर रही है। पर्यटन विभाग की ओर से किले के ऊपरी कमरों में रिजॉर्ट बनाए जाएंगे। ऊपर लगभग 38 कमरे हैं। इनमें 12 डीलक्स रूम, 13 स्टैंडर्ड रूम, 08 गार्डन रूम, 4 कॉर्नर साइट, 01 नॉर्थ गेटवे सुुइट बनाया जाएगा। इन कमरों में ड्राइंग रूम, टॉयलेट तथा पर्सनल कोर्टयार्ड की सभी प्रकार की वीआईपी सुविधाएं होंगी। किले के अंदर अंग्रेजों के समय का जेलर हाउस है। इस जेलर हाउस को वीआईपी रेस्टोरेंट बनाया जाएगा। पहले इसका का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके बाद इसके अंदर सभी वो सुविधाएं होंगी जो एक बड़े रेस्टोरेंट में होती है। किले के अंदर बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने के लिए ओपन थियेटर भी बनाया जाएगा। किले के अंदर के पुराने भवनों को तोड़ दिया जाएगा। खुले मैदान में ग्रीन पाथ तथा चारों ओर पेड़ पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

आर्ट गैलरी में उकेरी जाएंगी 200 वर्ष पुरानी पेंटिंग
किले के नीचे लगभग 243 कमरे बने हुए हैं। इन कमरों को कल्चरल हैरिटेज के रूप में परिवर्तित किया जाएगा। जिसमें हरियाणवी संस्कृति से जुड़ी हुई वस्तुएं ही रखी जाएंगी। इसके अलावा आर्ट गैलरी बनाई जाएगी जिसमें अनेक कलात्मक वस्तुएं रखी जाएंगी। गैलरी में 200 वर्ष पुरानी पेंटिंग को पत्थरों पर उकेरी जाएंगी। जब किले का पूर्ण रूप से जीर्णोद्धार हो जाएगा तो पर्यटन विभाग फरीदाबाद के सूरज कुंड मेले की तर्ज पर मेले भी आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ किले का जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा है। दो वर्ष में दो वर्ष में जीर्णोद्धार का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। त्योहारों पर मजदूर मिस्त्री घर पर चले जाते हैं। इसलिए कुछ दिन काम बाधित था, अब निरंतर काम चल रहा है।
अनुज गुप्ता, एक्सईएन, टूरिज्म विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed