फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bride ran away from wedding hall in Narnaul

हरियाणा में बैरंग लौटी बरात:दुल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को डाल चुके थे वरमाला, फिर ऐसा क्या हुआ कि नहीं हो पाए फेरे

Thu, 28 Nov 2024 03:31 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 28 Nov 2024 03:31 PM IST
सार

हरियाणा में दुल्हन ब्याहने के लिए पहुंची बरात बैरंग लौटी आई। दुल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को वरमाला भी डाल चुके थे। फिर कुछ ऐसा हुआ कि दुल्हा बिना दुल्हन के ही वापस लौट आया।

विज्ञापन
Bride ran away from wedding hall in Narnaul
Bride - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के नारनौल में एक शादी के दौरान हैरान कर देने वाली घटना घटी है। दुल्हन को ब्याहने के लिए मैरिज पैलेस में बरात पहुंची थी। हर तरफ खुशियों का माहौल और बराती डीजे के आगे नाच रहे थे। वहीं कुछ लोग खाने का आनंद ले रहे थे। चारों तरफ हंसी मजाक और खुशियों का माहौल था। दुल्हा-दुल्हन एक दूसरे को वरमाला भी डाल चुके थे। तभी कुछ ऐसा हुआ कि वहां हड़ंकप मंच गया। 

विज्ञापन


सात फेरों से पहले ही एक सज-धजकर तैयार बैठी दुल्हन अचानक गायब हो गई। जैसे ही परिवार के साथ साथ बारातियों को पता चला तो सबके होश उड़ गए। घटना के बाद मैरिज पैलेस में हड़कंप मच गया। इस दौरान बरातियों में हलचल पैदा हो गई। यह मामला नारनौल के नांगल चौधरी क्षेत्र का है।
विज्ञापन

 
मिली जानकारी के अनुसार 27 नवंबर को नांगल चौधरी क्षेत्र में एक मैरिज प्लेस में शादी समारोह चल रहा था। दूल्हा पक्ष नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव का रहने वाला है। वहीं दुल्हन भी नांगल चौधरी के ही एक गांव की रहने वाली थी। हालांकि अभी दुल्हन पक्ष दिल्ली में रह रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को चल रही शादी समारोह में सभी रस्में भी पूरी हो गई, लेकिन जब सात फेरे लेने का समय आया तो दुल्हन अचानक से लापता हो गई। सभी लोग दुल्हन को तलाशने लगे। उन्होंने उसे पूरे पैलेस और पास पड़ोस में तलाश किया। उसका कहीं पर भी सुराग नहीं लगा। उसके न मिलने पर परिजनों के हाथ-पांव फूल गए। 


उधर, दुल्हा भी शादी की उम्मीद में इंतजार कर रहा था, लेकिन वह भी मायूस हो गया। दुल्हन के गायब होने की वजह से दुल्हा बिना दुल्हन ही वापस घर खाली हाथ लौट गया। इसके बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed