फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   bride, frod

लुटेरी दुल्हन लूट ले गई 5 लाख

Wed, 02 Dec 2015 12:23 AM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
महेंद्रगढ़ / नारनौल Updated Wed, 02 Dec 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन

लुटेरी दुल्हन ने शादी कर 5 लाख रुपये लूट लिए और उसके बाद फरार हो गई। पुलिस ने शादी कर ठगने वाले गिरोह के लोगों पर मंगलवार को मामला दर्ज किया है। बलाहां खुर्द की एक महिला बेदकोर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा बाबूलाल डमोली गांव के एक व्यक्ति पूर्ण गुर्जर के पास आता जाता था।

विज्ञापन


डमोली गांव में कई साल से उत्तर प्रदेश से भैंस के दो व्यापारी आबिद और साबिद आते थे। पूर्ण ने इन दोनों व्यापारियों से बाबूलाल की शादी करवानी की बात कहीं। दोनों व्यापारियों ने बताया कि वे शादी करवा देंगे लेकिन लड़की के मां-बाप बहुत ही गरीब हैं और शादी का खर्च नहीं उठा सकते। आप सारा खर्च उठा लो तो वे शादी करवा देंगे। इस पर उन्होंने 2 लाख रुपये की मांग की। महिला वेदकोर ने उनको 2 लाख रुपये देने की हां भर ली। 14 फरवरी 2015 को आबिद और साबिद एक लड़की और उसकी मौसी को लेकर नारनौल के रामनगर में आ गए।
विज्ञापन


उन्होंने लड़की का नाम गीता बताया। इस पर वेदकोर ने उन लोगों को 2 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद 16 फरवरी 2015 को नारनौल जेल नसीबपुर के पीछे पीर की मजार पर बाबूलाल और गीता का  विवाह करवा दिया। बाबूलाल और गीता उसी दिन नारनौल में ही रुके और अगले दिन अगले दिन गांव बलाहां खुर्द चले गए। गीता के साथ उसकी मौसी भी बलाहां खुर्द आई और उसी रात को मौका पाकर 2 लाख रुपये और सोने के जेवरात लेकर फरार हो गए। काफी तलाश
विज्ञापन
विज्ञापन

करने पर ये नहीं मिले।

इस पर पीड़ित पुलिस अधीक्षक मनीषा चौधरी से मिले तो एसपी ने तुरंत इन सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने आबिद, साबिद, गीता, उसकी मौसी तथा इस साजिश में शामिल रहे उसी गांव के मुजानी के खिलाफ थाना सदर नारनौल में केस दर्ज किया है। इस केस की जांच कुलदीप गहली चौकी को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed