{"_id":"b9c13fb77596956e9b9bead129328a09","slug":"breake-roads-in-narnaul-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी सड़कों ने लगाया रफ्तार पर ‘ब्रेक’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी सड़कों ने लगाया रफ्तार पर ‘ब्रेक’
महेंद्रगढ़ / नारनौल
Updated Sat, 13 Feb 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की टूटी सड़कें लोगों को खासा दर्द दे रहीं हैं। पिछले 10 साल से ये सड़कें अनदेखी की कहानी कह रहीं हैं। सड़कों के बेशुमार गड्ढे लोगों को खासा परेशान कर रहे हैं और ये समस्या तब है जब प्रदेश की भाजपा सरकार को एक साल से भी ज्यादा समय बीत चुका है। सड़कें खराब होने से अक्सर हादसे भी होते रहते हैं लेकिन इसके बाद भी इस ओर संजीदगी नहीं बरती जा रही है।
विज्ञापन
इन सड़कों की हालत है खस्ता
ब्रह्मदेव चौक से अनाज मंडी तक
ब्रह्मदेव चौक से मसानी चौक तक की सड़क।
कैंची मोड़ से ओवरब्रिज तक हाई वे पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त है।
नगरपालिका के पीेछे शापिंग कांपलेक्स सड़क मार्ग।
रेलवे स्टेशन से ओवरब्रिज को जाने वाला सड़क मार्ग।
अग्रसेन चौक के पास सड़क मार्ग।
गड्ढे बचाने के चक्कर में होते हैं हादसे
शहर के बाजार की मुख्य सड़कें टूटी होने के कारण कई बार हादसे हो चुके हैं। वाहन चालक गड्ढों को बचाने के चक्कर में संतुलन खो बैठता है जिस कारण वाहन भिड़ जाते हैं। वाहन भिड़ने पर आपस में कहासुनी हो जाती है। कई बार तो हाथा पाई तक की नौबत आ जाती है।
विज्ञापन