फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Board of Dhaulera Model Culture School changed, Deputy Commissioner Mahendragarh wrote.

धौलेड़ा मॉडल संस्कृति स्कूल का बोर्ड बदला, उपायुक्त महेंद्रगढ़ लिखा

Sat, 26 Sep 2020 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Board of Dhaulera Model Culture School changed, Deputy Commissioner Mahendragarh wrote.
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल धौलेडा के उद्घाटन पटल पर पहले था डिप्टी कमिशनर नारनौल शुक्रवार को बद? - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। गांव धौलेड़ा में मॉडल संस्कृति स्कूल के नए भवन के उद्घाटन बोर्ड पर उपायुक्त नारनौल लिखे जाने पर जिले के कई संगठनों सहित कई लोगों ने इसका विरोध किया था। अब इसके स्थान पर उपायुक्त महेंद्रगढ़ लिखा दूसरा बोर्ड लगा दिया गया है। सामाजिक संगठन श्री सुंडाराम ट्रस्ट्र और सरताज ग्रुप ने उपायुक्त नारनौल लिखे जाने पर विरोध जताते हुए इसे तुरंत बदलने की मांग उठाई थी। जिले के नाम में बदलाव का बोर्ड सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल था।
विज्ञापन

प्रदेश में कई नए मॉडल संस्कृति स्कूल स्थापित किए गए हैं। वीरवार 24 सितंबर को धौलेड़ा मॉडल संस्कृति विद्यालय के नए भवन का उद्घाटन डीसी आरके सिंह ने किया। उद्घाटन पट्ट पर डिप्टी कमिश्नर महेंद्रगढ़ की जगह डिप्टी कमिश्नर नारनौल लिखा हुआ था। सोशल मीडिया पर यह वायरल होते ही इसका विरोध शुरू हो गया। सामाजिक संगठनों ने इसके खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बोर्ड को तुरंत प्रभाव से बदलने की मांग उठाई। सोशल मीडिया पर फेसबुक, व्हाट्स एप, ट्विटर के जरिए भी लोगों ने प्रशासन पर सवाल उठाए। शुक्रवार दोपहर बाद इस बोर्ड को बदला गया। अब उपायुक्त नारनौल की बजाए उपायुक्त महेंद्रगढ़ लिखा गया। दरअसल महेंद्रगढ़ जिले का नाम बदलने का प्रस्ताव आने के बाद से ही नाम के प्रति संवेदनशीलता काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन

विद्यालय के प्राचार्य को उद्घाटन बोर्ड पर लिखे शब्दों का ध्यान रखना चाहिए था। हमने अपने ट्रस्ट की तरफ से उपायुक्त कार्यालय को ई-मेल के जरिये निवेदन किया था। इस बोर्ड को तुरंत प्रभाव से ठीक करवाया जाए। उपायुक्त कार्यालय की तरफ से जिले के सभी सरकारी कार्यालयों को जिले का नाम महेंद्रगढ़ ही प्रयोग करने के निर्देश दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप मालड़ा, प्रधान, श्री सुंडाराम ट्रस्ट, महेंद्रगढ़।
पत्थर में इतनी बड़ी चूक कोई साजिश हो सकती है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उपायुक्त नारनौल अंकित करने का पुरजोर विरोध करते हैं। आजादी के पहले से जिला महेंद्रगढ़ है। इसके बावजूद उपायुक्त नारनौल लिखा जाना संदेह पैदा करता है। यह कोई साजिश तो नही, किसने लिया, किसके कहने पर लिखा, यह सोचने का विषय है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
कुलदीप यादव, पीआरओ, सरताज ग्रुप, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed