फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Board chairman's flight made two cases in DLED exam

डीएलएड परीक्षा में बोर्ड चेयरमैन के उड़नदस्ते ने दो केस बनाए

Fri, 30 Oct 2020 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
Board chairman's flight made two cases in DLED exam
महेंद्रगढ़। डीएलएड की परीक्षा के तीसरे दिन शुक्रवार को बोर्ड चेयरमैन के उड़नदस्ते ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उड़न दस्ते ने दो परीक्षा केंद्रों पर दो केस बनाए।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से डीएलएड की परीक्षाएं ली जा रही हैं। 28 अक्तूबर से यह परीक्षाएं शुरू हुई थी। महेंद्रगढ़ उपमंडल एरिया में परीक्षाओं के लिए दस केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें करीब 1900 से अधिक विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। शुक्रवार को परीक्षा के तीसरे दिन बोर्ड चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह के उड़नदस्ते ने महेंद्रगढ़ के केंद्रों का निरीक्षण किया। जिसमें दस्ते ने सैनी स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र में नकल का एक केस पकड़ा। इसके अलावा एक अन्य केंद्र पर भी केस बनाया। उड़नदस्ते ने वीरवार को भी दो केस बनाए थे। खंड शिक्षा अधिकारी अशोक शर्मा ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर पूरी सख्ती बरती जा रही है। जो भी विद्यार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करता पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। सभी परीक्षा केंद्र संचालकों को कोविड 19 के मानकों को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed