{"_id":"66eb3c9e7900855af9012814","slug":"blood-donation-camp-was-organised-to-make-the-youth-aware-about-voting-narnol-news-c-196-1-mgh1001-116253-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: रक्तदान शिविर लगा युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: रक्तदान शिविर लगा युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक किया
Thu, 19 Sep 2024 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 19 Sep 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-02रक्तदाताओं को बैज लगाते रोटरी क्लब के सदस्य। स्त्रोत-संस्था
नारनौल । बाबा खेतानाथ पॉलिटेक्निक काॅलेज में मतदान और रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
रोटरी क्लब नारनौल सिटी की ओर से जिला प्रशासन व जिला रेडक्राॅस सोसाइटी के सहयोग से आयोजित शिविर में कार्यक्रम के मुख्यअतिथि सिटी मजिस्ट्रेट मंजीत कुमार के सानिध्य में रेडक्राॅस सोसाइटी, बीकेएन पॉलिटेक्निक काॅलेज व रोटरी क्लब के सदस्यों ने युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ विधानसभा चुनाव में भी अधिक से अधिक मतदान कर लोकतंत्र का प्रहरी बनने की शपथ दिलवाई।
मंजीत कुमार ने युवाओं को बताया कि मतदान हम सभी का अधिकार है और आज के युवा ही देश का भविष्य निर्धारित करते हैं। इसलिए प्रत्येक देशवासी को मतदान का साक्षी बनकर योग्य सरकार बनाने का संकल्प लेना चाहिए। प्रधान विनोद चौधरी ने कहा कि रक्तदान से बडा कोई भी दान नही हो सकता, क्योंकि रक्त मशीनों से नहीं बनाया जा सकता है। रक्तदान की भ्रांतियों में ना पड़कर हर व्यक्ति को समय पर रक्तदान करने की कोशिश करनी चाहिए। शिविर में 50 युवाओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर विनोद चैधरी, हितेन्द्र शर्मा, एडवोकेट राजकुमार यादव, प्रवीण संघी, संजय गर्ग, विजय जिंदल, हितेंद्र मित्तल, विनय मित्तल, पवन गुप्ता, मोहित चौधरी व पवन यादव आदि उपस्थित रहे।