फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   BKN won gold medal by defeating Nilokhedi team

Mahendragarh-Narnaul News: बीकेएन ने नीलोखेडी की टीम को हराकर जीता स्वर्ण पदक

Thu, 13 Feb 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 13 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
BKN won gold medal by defeating Nilokhedi team
नारनौल। राजकीय बाबा खेतानाथ(बीकेएन) पॉलिटेक्निक की टीम ने इंटर पॉलिटेक्निक बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन हिसार के आदमपुर मंडी स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 10 पॉलिटेक्निक कॉलेजों की टीम ने भाग लिया। फाइनल में नारनौल की टीम का मुकाबला नीलोखेड़ी की टीम से हुआ। रोमांचक मुकाबले में नारनौल की टीम ने नीलोखेड़ी की टीम को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में नारनौल टीम में योगेश, हर्ष, आफताब और यश शामिल रहें। टीम की जीत पर बीकेएन कॉलेज प्राचार्य अनिल यादव ने खिलाड़ियों व स्टाफ सदस्यों को बधाई दी। प्राचार्य अनिल यादव ने कहा कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया। यह सभी विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों के लिए गौरव का पल है। उन्होंने बताया कि स्टाफ सदस्य और खिलाड़ी कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। उसी का परिणाम है की बीते दिनों नारनौल पॉलिटेक्निक कॉलेज की टीम ने वालीबॉल में स्वर्ण पदक और फुटबॉल में कांस्य पदक प्राप्त किया था। इस अवसर पर विद्यार्थी व स्टाफ सदस्य उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed