फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   BJRD Cricket Club team became the third team to reach Super 8 in Baba Jairam Das Cricket Mahakumbh.

Mahendragarh-Narnaul News: बाबा जयराम दास क्रिकेट महाकुंभ में बीजेआरडी क्रिकेट क्लब की टीम सुपर 8 में पहुचंने वाली तीसरी टीम बनी

Sat, 07 Jan 2023 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
BJRD Cricket Club team became the third team to reach Super 8 in Baba Jairam Das Cricket Mahakumbh.
आकोदा। बाबा जयराम दास क्रिकेट महाकुंभ के चौथे दिन ग्रुप-3 की टीमों के बीच मुकाबले हुए। मैदान प्रभारी संदीप पाली ने बताया शनिवार को बीजेआरडी क्रिकेट क्लब पाली ने दो मुकाबले जीतकर सुपर-8 में अपना स्थान बनाया है। शनिवार को बीजेआरडी क्रिकेट क्लब पाली, भांडोर ऊंची, युवा क्रिकेट क्लब लखनऊ तथा कैथल के बीच मुकाबले होने थे। पहला मुकाबला मां दुर्गा क्रिकेट क्लब भांडोर ऊंची व कैथल के बीच होना था, कैथल की टीम नहीं पहुंचने के कारण बाई के माध्यम से ऊंची भांडोर को विजेता घोषित किया गया। दूसरे मुकाबले में बीजेआरडी क्रिकेट क्लब पाली ने युवा क्रिकेट क्लब लखनऊ की टीम को पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम मात्र 57 रनों पर ही ढेर हो गई तथा बीजेआरडी पाली विजेता रही। इसके पश्चात तीसरा मैच सुपर- 8 के लिए भांडोर ऊंची व बीजेआडी पाली के मध्य खेला गया। बीजेआरडी पाली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 132 रन बनाए। लक्ष्य पीछा करते हुए भांडोर ऊंची की टीम 61 रन पर ही ढेर हो गई। इस मैच में मैन दा मैच का पुरस्कार बीजेआरडी पाली के मनीष को दिया गया। मनीष ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट और 14 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

आज ये होंगे मुकाबले
रविवार को पहला मुकाबला कोसली व ग्रीनफिल्ड क्रिकेट एकेडमी सिसोठ के बीच होगा। वहीं दूसरे मुकाबले में श्री भगवान बास व अनुज रोहतक के बीच होगा। दोनों मैचों की विजेता टीमों के बीच सुपर-8 के लिए दिन का तीसरा मुकाबला होगा जिसमें विजेता टीम सुपर-8 में स्थान पक्का करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed