फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   BJP will give ticket to the candidate who wins in NAPA elections

भाजपा जिताऊ उम्मीदवार को नपा चुनाव में देगी मौका

Mon, 02 May 2022 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
BJP will give ticket to the candidate who wins in NAPA elections
बैठक में मौजूद शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर व विधायक। - फोटो : Narnol
नांगल चौधरी। प्रदेश के शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर ने रविवार को नांगल चौधरी में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जिसमें नांगल चौधरी नगर पालिका में वार्ड वाइज कार्यकर्ताओं से बातचीत की। उनसे विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श करने के बाद जल्द ही समाधान का भरोसा दिया।
विज्ञापन

इस मौके शिक्षामंत्री ने कहा कि नपा चुनाव में कर्मठ कार्यकर्ता को ही टिकट दिया जाएगा। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जजपा-भाजपा मिलकर चुनाव लड़ेंगे या नहीं इसका निर्णय हाईकमान करेगा। वहीं आम आदमी पार्टी के नवीन जयहिंद द्वारा मांगी गई डिग्री के सवाल पर शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि मंत्री पद के लिए कोई शैक्षणिक मापदंड नहीं बल्कि जनता का वोट ही डिग्री होती है। सीएम ने उनकी काबलियत के अनुसार उन्हें मंत्री पद सौंपा है। उन्होंने कहा कि स्नात्तक प्रथम वर्ष में दाखिला लिया था, किंतु वे घरेलू कारणों के चलते पढ़ाई पूरी नहीं कर सके। वहीं शिक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने संगठन में फेरबदल करके पूर्व सीएम हुड्डा को फ्री हैंड कर दिया है, लेकिन इससे भाजपा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, क्योंकि कांग्रेस शासन में केवल परिवारवाद की राजनीति हुई है। आम आदमी पार्टी के बढ़ते प्रभाव पर उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा में भारी अंतर है। यहां आम आदमी पार्टी को निराशा ही मिलने वाली है। उन्होंने कहा कि नपा चुनावों की विभागीय स्तर पर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन

पार्टी ने चुनाव चिह्न पर प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया है। वार्ड वाइज मंथन करने तथा जिताऊं उम्मीदवार जोकि कर्मठ कार्यकर्ता भी हो उसे ही टिकट दिया जाएगा। इसके लिए नांगल चौधरी नपा में उन्होंने बतौर पर्यवेक्षक सर्वे रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गठबंधन है, किंतु निकाय के चुनाव मिलकर लड़ेगें या नहीं अभी इसका निर्णय नहीं हुआ है। यह फैसला मुख्यमंत्री व प्रदेशाध्यक्ष को लेना है, उनके दिशा-निर्देशों की पालना होगी। शिक्षामंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार विकास और शांति व्यवस्था में विश्वास रखती है। बोर्ड कक्षाओं के पांच लाख विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए जाएंगे, जिससे उन्हें ऑनलाइन पढ़ाई करने में मदद मिलेगी। इसके बाद उन्होंने सरस्वती स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इसके बाद शिक्षामंत्री सनराइज स्कूल के संचालक बिक्रम सिंह के आवास पर जलपान किया। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी सुनीलदत्त यादव, डिप्टी डीईओ संतोष चौहान, भवानी शंकर जोशी, रमेश तंवर, प्रमोद वत्स, प्राचार्य सुनील कुमार व बलवंत सैनी आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व सुबह सवेरे शिक्षामंत्री कंवर पाल गुर्जर ने पदाधिकारियों के साथ ढोसी पहाड़ी का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed