{"_id":"6692cf48b2502eea41038ba4","slug":"bjp-state-president-welcomed-with-sweets-narnol-news-c-203-1-sroh1010-110736-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष का मिठाई खिलाकर किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष का मिठाई खिलाकर किया स्वागत
Sun, 14 Jul 2024 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 14 Jul 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:67- नव नियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल कौशिक का महेंद्रगढ़ आगमन पर मिठाई खिलाकर
संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली का महेंद्रगढ़ आगमन पर स्वागत किया गया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रो. रामबिलास शर्मा ने बड़ौली को मिठाई खिलाकर व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा से ही राजनीति की बारीकियां सीखी हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हकेंवि में देश के गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित 16 जुलाई ओबीसी सम्मेलन की तैयारी के सिलसिले में यहां पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का देश और विदेश में डंका बज रहा है। प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि देश के गृहमंत्री अमित शाह 16 जुलाई को महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव पाली स्थित हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रांगण में ओबीसी मोर्चा के सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे। 2014 के विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह महेंद्रगढ़ सब्जी मंडी में पहुंचे थे तो प्रदेश में पहली बार भाजपा की सरकार बनी थी। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सुधीर दिवान, नारनौल नगर परिषद चेयरमैन कमलेश सैनी, महेंद्रगढ़ नगर परिषद चेयरमैन रमेश सैनी, पूर्व चेयरमैन जीएल शर्मा, अमित भारद्वाज पाली, अर्चना ठाकुर, राकेश शर्मा एडवोकेट, मुन्ना शेखावत,दीवान सिंह, नरेंद्र उपस्थित रहे।