{"_id":"6995f90dee903e0b060068ee","slug":"bjp-is-forcibly-imposing-laws-by-crippling-the-constitution-rao-narendra-narnol-news-c-203-1-mgh1006-124159-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविधान को पंगु बना जबरदस्ती कानून थोप रही भाजपा : राव नरेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविधान को पंगु बना जबरदस्ती कानून थोप रही भाजपा : राव नरेंद्र
विज्ञापन
फोटो संख्या:51- शहर में स्थित कांंग्रेस कार्यालय में प्रैस वार्त करते प्रदेश अध्यक्ष राव नरें
महेंद्रगढ़। भाजपा सरकार ने संविधान को पंगू बनाकर जबरदस्ती अपने कानून जनता पर थोपने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश के युवाओं को अपने राज्य में नौकरी नहीं मिल रही है और पीपीपी में आय बढ़ाकर सरकार बुजुर्गाें की पेंशन और गरीबों के बीपीएल कार्ड काट रही है। ये कटाक्ष कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बुधवार को महेंद्रगढ़ स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान किए।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में बेरोजगारी और अपराध अपने चरम पर हैं। लोगों को अपने कार्यों के लिए पूरी तरह पोर्टलों पर निर्भर होना पड़ रहा है। अधिकतर युवा बेरोजगार घूम रहे हैं और अन्य राज्यों के युवाओं को हरियाणा में नौकरी दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से बुजुर्गों को सम्मान देने के लिए बुढ़ापा पेंशन लागू की गई थी और भाजपा बुजुर्गों को लाइन में लगाकर उनको परेशान कर रही है। दूसरी गरीब तबके के लोगों को बीपीएल कार्ड का लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
कहा, पोर्टल का संचालन करने वाले लोग अपनी मर्जी से लोगों की आय बढ़ाकर कार्ड काट रहे हैं और इनको दुरुस्त कराने के लिए हर जिले में लोगों की लाइन लगी रहती है। कांग्रेस के कार्यकाल में चोरी संबंधी छोटी घटनाएं होती थी लेकिन हत्या, किडनैपिंग की घटनाएं नहीं होती थी। अब हर दिन हत्या की खबरें देखने को मिल रही हैं।
इसके अलावा सरकार अमेरिका से ट्रेड डील करके मोदी सरकार ने देश के 72 करोड़ किसानों का भविष्य दांव पर लगाया दिया है। इसके अलावा युवा बेरोजगारी, राजस्थान में यमुना का 10 प्रतिशत पानी देने व अन्य मुद्दे बजट सत्र में उठाने की बात कही।
इसके अलावा राव दान सिंह के बैठकों न पर सफाई और कांग्रेस छोड़ चुके नेता राधेश्याम पर भी टिप्पणी की। इस दौरान महेंद्रगढ़ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सतबीर झूकिया, महिला जिला अध्यक्ष डॉ. राजवंती यादव आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -
धर्म के नाम पर बेवकूफ बना रही भाजपा : राव
राव ने कहा कि चुनाव पर बात की तो उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा ने वोट चोरी व गड़बडी कर बेइमानी की सरकार बना ली लेकिन अगली बार न तो गड़बड़ी हो पाएगी और न ही जनता को धर्म के नाम पर बेवकूफ बना पाएगी। जनता को पता चल चुका है और भाजपा अपने अस्तित्व को स्वयं खत्म कर रही है। अब कांग्रेस अपने संगठन को ग्रामीण स्तर तक मजबूत कर रही है और न ही पार्टी पर कोई गुटबाजी है। अगले चुनाव में भाजपा को बुरी तरह हराकर सत्ता से बाहर किया जाएगा।