फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bill not received till today, fear of lump sum recovery tomorrow

Mahendragarh-Narnaul News: आज तक नहीं आया बिल, कल एकमुश्त वसूली का डर

Sat, 28 Feb 2026 06:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 06:27 AM IST
विज्ञापन
Bill not received till today, fear of lump sum recovery tomorrow
नारनौल। ग्रामीण क्षेत्रों में वर्ष 2023 से पानी के बिल समय पर जनरेट नहीं होने के कारण बकाया राशि लगातार बढ़ रही है। कई लोग ऐसे भी हैं जिनका आज तक बिल नहीं आया है। वहीं, जिले के ग्रामीण क्षेत्र में 122521 उपभोक्ताओं पर पानी का 6.59 करोड़ रुपये बिल बकाया है।
विज्ञापन

इसके अलावा नांगल चौधर के अधिकतम गांवों में पानी का बिल ही नहीं भेजा गया है। कस्बे के कई घरों में दो-तीन साल पहले पानी का मीटर लगा था तभी से बिल नहीं आया है। इससे एक साथ बड़ी राशि भरने में लोगों को परेशानी हो सकती है। ऐसा ही हाल महेंद्रगढ़ क्षेत्र के गांवों का भी है।
विज्ञापन

ऐसा नहीं है कि ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं पर ही पानी का बिल बकाया है। महेंद्रगढ़ जिले के शहरी क्षेत्र के 31324 उपभोक्ताओं पर 26.95 करोड़ रुपये बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर प्रदेश के शहरी क्षेत्र की बात करें तो 995691 उपभोक्ताओं पर करीब 750 करोड़ रुपये बकाया है। ऐसे में प्रदेश के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में पानी का बिल करीब 959 करोड़ रुपये अभी बकाया है।
वहीं प्रदेश की बात करें तो 2841428 उपभोक्ताओं पर करीब 209 करोड़ रुपये बकाया है। ऐसे में जलापूर्ति से जुड़े हजारों उपभोक्ताओं के बिल लंबित रहने से विभाग को राजस्व नुकसान उठाना पड़ रहा है।
बिल जारी न होने के कारण उपभोक्ताओं को वास्तविक बकाया की जानकारी भी समय पर नहीं मिल रही जिससे अब एक साथ बड़ी राशि बकाया के रूप में सामने आ रही है। संवाद
बॉक्स
मैनें सात-आठ माह पहले पंचायत व जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पानी का कनेक्शन लिया था लेकिन अब तक बिल नहीं आया है। अगर सारा बिल एक साथ आएगा तो देना मुश्किल होगा।-हंसराज यादव, गांव दोस्तपुर


बॉक्स
मैनें पांच साल पहले पानी का कनेक्शन लिया था लेकिन अब पानी का बिल नहीं मिला है। विभाग को समय पर बिल भेजने चाहिए। -कृष्ण, गांव नांगल नूनिया



वर्जन:
अभी पानी के बिल जनरेट किए जा रहे हैं। साथ ही उपभोक्ताओं को भी बिल भेजे जा रहे हैं। इससे समय पर उपभोक्ता बिल जमा करवा सकें।-जितेंद्र हुड्डा, एक्सईएन, जन स्वास्थ्य विभाग, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article