फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   bike riding youths sabotage and firing on dharmcantha

बाइक सवार युवकों ने धर्मकांटे पर की तोड़फोड़ और फायरिंग

Sun, 02 Feb 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
bike riding youths sabotage and firing on  dharmcantha
दौखेरा माइंस पर बाइक सवार 10-12 युवकों ने शनिवार की रात करीब साढ़े 12 बजे गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए और जमकर तोड़फोड़ की। कर्मचारियों के विरोध करने पर लाठी-डडों से पिटाई कर दी। जिसके बाद हवाई फायरिंग करते हुए माइंस के धर्मकांटे पर तोड़फोड़ की। बाद में बाइक से राजस्थान की ओर फरार हो गए। वारदात की शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी राज कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार माइंस संचालक लक्ष्य ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दौखेरा में माइंस लीज पर ली हुई है। गाड़ी में लोड पत्थरों का वजन करने के लिए धर्मकांटा लगाया है। जिसमें दो से तीन वर्कर काम करते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे 10 से 12 युवक बाइकों पर सवार होकर आए। आते ही माइंस में खड़ी गांड़ियों की शीशे तोड़ दिए और फायर करने लगे। जिससे कर्मचारी इधर-उधर छिप गए। एक कर्मचारी ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो युवकों ने उसकी लाठी-डडों से पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार माइंस पर तोड़फोड़ करने के बाद सभी दहशतगर्द बाइकों से धर्मकांटे पर गए व जरूरी सामानों तोड़ दिए। कांटे पर तैनात कर्मचारियों को पीटने लगे। करीब एक घंटे तक तोड़फोड़ कर दहशत फैलाने के बाद सभी युवक फरार हो गए। कर्मचारियों ने इसकी जानकारी माइंस संचालक को दी। थाना प्रभारी राजकुमार मौके ने बताया कि माइंस संचालक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन कल्ी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 दिन पहले भी हुई थी ऐसी ही वारदात
बता दें कि दौखेरा माइंस के धर्मकाटां पर 22 जनवरी को भी इसी तरह से अज्ञात युवकों द्वारा तोड़फोड़ किया था। फिल्मी स्टाइल में बाइकों पर सवार होकर आए सात से आठ युवकों ने धर्मकांटा पर रखे सामान को तोड़ दिया था। कई राउंड फायर कर फरार हो गए थे। जिसकी छानबीन पुलिस कर रही है।
ग्रामीणों में पुलिस के प्रति आक्रोश
गांव दौखेरा के ग्रामीण सुबह माइंस पर एकत्रित हुए और घटना का विरोध जताया। ग्रामीणों ने बताया कि 10 दिन पहले भी तोड़फोड़ की गई थी। धर्मकांटे पर कई बार लूटपाट व फायरिंग के मामले दर्ज हो चुके है। लेकिन, पुलिस के हाथ खाली रहे हैं। जिन कारण से दहशत फैलाने वालों का मनोबल बढ़ा हुआ है। ऐसी वारदातों से गांव में दहशत का माहौल है।

दौखेरा माइंस के धर्मकांटे पर तोड़फोड़ व फायरिंग होने की सूचना मिली थी। शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अपराधियों को पकड़ने के लिए पड़ोसी राजस्थान पुलिस का भी सहयोग लिया जाएगा।
राज कुमार, एसएचओ, नांगल चौधरी थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed