फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bike rider dies due to speeding truck collision, another injured

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

Tue, 03 May 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to speeding truck collision, another injured
नारनौल। लहरोदा बाइपास पर मंगलवार सुबह सात बजे नारनौल की तरफ से जा रहा तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठे युवक नीरज ( 23) की मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा मनोज (24) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर भाग गया।
विज्ञापन

गांव सीहमा निवासी नीरज और मनोज मंगलवार सुबह सात बजे गांव से बाइक पर सवार होकर नारनौल की तरफ आ रहे थे। जैसे ही दोनों बाइक से लहरोदा बाइपास पर पहुंचे तो नारनौल की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर उपस्थित लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नागरिक अस्पताल में भेजा। दोनों की हालात गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया जिससे परिजन निजी अस्पताल लेकर जा रहे थे कि नीरज की रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। वही पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नीरज की दुकान का था आज मुुहूर्त
नीरज के परिजनों ने रोते हुए बताया कि मंगलवार को नीरज की वन-वे किराना स्टोर की दुकान का सुबह आठ बजे मुहूर्त था। नीरज अपने दोस्त के साथ नारनौल बाइक से आ रहा था। नीरज के मामा ने बताया कि घर से चलने पर नीरज से फोन पर बात हुई थी । वो बोल रहा था कि मामा में जल्दी ही आ रहा हूं । आप दुकान पर जल्दी पहुंच कर तैयारी कर लो लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। हादसे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह सात बजे हादसे की सूचना मिली। दुर्घटना में नीरज की मौत हो गई तथा मनोज घायल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है और अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।- श्वीना, चौकी प्रभारी फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed