फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bike rider dies after being crushed by a trolley, villagers jammed for one and a half hours

ट्राले से कुचलकर बाइक सवार की मौत, ग्रामीणों ने डेढ़ घंटे तक लगाया जाम

Wed, 01 Dec 2021 12:01 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:01 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being crushed by a trolley, villagers jammed for one and a half hours
कादीपुरी चौक के पास जाम लगाते ग्रामीण एवं परिजन। संवाद - फोटो : Narnol
नीरपुर से मंढाणा रोड पर कादीपुरी चौक के पास ओवर लोड ट्राले ने सामने से आ रहे बाइक सवार को कुचल दिया। जिससे बाइक सवार की ट्राले के पिछले टायरों के नीचे आने से मौत हो गई। जबकि उसके पीछे बैठी उसकी साली एवं एक बच्चा दूसरी तरफ गिरने से बच गए। इस दौरान ग्रामीणों ने मौके पर जाम लगा दिया और ओवरलोड वाहनों के आवागमन पर पाबंदी लगाने की मांग की। लगभग डेढ़ घंटे तक शव को ट्राले से नहीं निकालने दिया। बाद में मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी युद्धवीर ने लोगों को आश्वासन दिया तो शव को निकालने दिया। पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया दिया गया है।
विज्ञापन

गांव डूमरोली, जिला अलवर, राजस्थान निवासी 40 वर्षीय रोहताश अपनी साली मंजू एवं एक बच्चे के साथ गांव कुराहवटा में शादी समारोह शामिल होने के बाद बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। मंगलवार शाम शाम छह बजे वह कादीपुर चौक के पास पहुंचा तो सामने से तेज रफ्तार ओवरलोड ट्राले ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। रोहताश ट्राले के पिछले टायरों के नीचे आकर बुरी तरह से कुचला गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी साली मंजू एवं बच्चा दूसरी ओर जा गिरे, जिससे उनको मामूली चोटें आईं। ट्राला ड्राइवर ट्राले को छोड़कर मौके से फरार हो गया। टायर के नीचे से शव को निकालने के लिए पुलिस को क्रेन बुलानी पड़ी। क्रेन के माध्यम से ट्राला उठाया गया और उसके बाद शव निकाला गया। पुलिस ने मृतक के भतीजे के बयान पर ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया तथा ट्राले को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने लगाया जाम
सड़क हादसा होने के बाद ग्रामीणों ने मौके पर जाम लगा दिया और शव को ट्राले के नीचे से नहीं निकालने दिया। इस मौके पर ग्रामीणों एवं मृतक के परिजनों ने कहा कि ओवर लोड वाहन से यह पहली घटना नहीं है। इस प्रकार की कई घटना हो चुकी है। यह सब प्रशासन की लापरवाही है जो ओवरलोड वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारे साथ जो हो गया वो कोई नहीं लेकिन भविष्य में किसी के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि 6 सितंबर और 9 सितंबर को प्रशासन को सचेत किया गया था। ओवरलोड वाहन कभी खंभे तो कभी दीवारें तोड़ देते हैं। इन पर पाबंदी लगाई जानी चाहिए लेकिन प्रशासन ने उन पर ही मुकदमा दर्ज करवा दिया। इस मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि वो जब तक नहीं हटेंगे जब तक उपायुक्त यहां नहीं आ जातेे। बाद में मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी युद्धवीर ने लोगों को आश्वासन दिया कि वो आरोपी को जल्द गिरफ्तार करेंगे तथा ओवरलोड वाहनों पर भी नकेल कसने का प्रयास करेंगे। इसके बाद लोगों ने जाम खोला।

पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है और मृतक के भतीजे के बयान पर ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। युद्धवीर सिंह, सिटी थाना प्रभारी, नारनौल।

ट्राले के नीचे पड़ी बाइक। संवाद

ट्राले के नीचे पड़ी बाइक। संवाद- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed