फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bike driver dies after being hit by dumper, villagers jammed

डंपर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल चालक की मौत, गुस्साएं ग्रामीणों ने लगाया जाम

Wed, 06 Jul 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Bike driver dies after being hit by dumper, villagers jammed
फोटो नंबर 35 - सड़क मार्ग से जाम के लिए डाले गये अवरोध हटाती पुलिस। - फोटो : Narnol
नांगल चौधरी। गांव शहबाजपुर में ओवरलोड तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार 52 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर शव को रखकर अवरोधक डालकर जाम लगा दिया। घटना की जानकारी के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं जाम लगा रहे लोगों को थाना प्रभारी रामनाथ ने समझाकर जाम को खुलवाया। पुलिस से मिले आश्वासन के बाद करीब एक घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम को खोल दिया। वहीं पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर व परिजनों के बयान पर आगामी कार्रवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव दलपतपुरा निवासी 52 वर्षीय शीशराम गुर्जर मोटरसाइकिल लेकर करीब दो बजे नांगल चौधरी से अपने घर दलपतपुरा वापिस जा रहा था। जब वह गांव शहबाजपुर के पास पहुंचा तो सामने से तेज रफ्तार ओवरलोड डंपर आता देख मोटरसाइकिल चालक ने अपनी मोटरसाइकिल को साइड में कर लिया, लेकिन रोड ऊबड़-खाबड़ होने की वजह से डंपर का बैलेंस बिगड़ गया और उसने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक डंपर छोड़ कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया और करीब 2 बजे सड़क पर शव रखकर रोड जाम कर दिया। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लाइनें लग गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जाम लगा रहे लोगों को समझाकर जाम हटाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण गांव के बाहर से बाईपास रोड बनाने व गांव के रास्ते से ओवरलोड डंपरों का आवागमन बंद करवाने की बात पर अड़ गए। जिसके बाद थाना प्रभारी ने जल्द ही समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत करवाकर समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने करीब 3 बजे जाम खोल दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। परिजनों के ब्यान लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रामनाथ ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। ग्रामीणों की समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया है। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ पुलिस अभियान चलाकर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed