फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   bike driver 200 quarter 200

सिटी थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार से 200 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की

Mon, 14 Jun 2021 09:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 09:27 PM IST
विज्ञापन
bike driver 200 quarter 200
सिटी थाना पुलिस ने 200 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी को दबोचा है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी से अवैध शराब के कारोबार में प्रयोग मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया है। आरोपी से पूछताछ करके पुलिस बेल पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

थाना शहर नारनौल की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि बहादुर सिंह तालाब से एक युवक मोटरसाइकिल पर अवैध शराब रखकर ले जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने मोहल्ला नलापुर से मोटरसाइकिल पर अवैध शराब ले जाते हुए एक युवक को पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पुलिस ने 4 पेटी देशी शराब के पव्वे बरामद किए। युवक से नामपता पूछने पर उसने अपना नाम रोशनलाल वासी गांव कोजिंदा बताया। आरोपी से अवैध शराब व मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लेकर आबकारी अधिनियम के तहत थाना शहर में मुकदमा दर्ज किया गया। सिटी थाना एसएचओ ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी क्षेत्र में ही शराब की तस्करी कर रहा था। शराब की तस्करी में संलिप्त वाहन को सीज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed