फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bike and scooty collide, youth dies

सड़क दुर्घटना में 26 वर्षीय युवक की मौत, अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज

Tue, 26 Oct 2021 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Bike and scooty collide, youth dies
नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में मृतक की कागजी कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। शहर के राजकीय महाविद्यालय के पास सोमवार रात बाइक और स्कूटी में टक्कर होने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। साथ ही युवक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव चामधेड़ा निवासी संजय (26) सोमवार रात को शहर से काम करके स्कूटी से घर से लौट रहा था। जब वह राजकीय महाविद्यालय के पास पहुंचा तो पीछे से तेजगति से आ रहे बाइक ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिसके बाद युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद राहगीरों ने 112 पर फोन करके पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद हाई सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जयपुर ले जाते समय घायल संजय ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतक के भाई संदीप ने बताया कि सोमवार रात को साढे़ सात के लगभग गांव के विष्णु यादव का फोन के माध्यम से हादसे की सूचना दी गई। इसके बाद वहां पहुंचकर देखा तो बाइक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के भाई संदीप के बयान पर नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बाइक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज की जांच आरंभ कर दी है। मृतक के 2 वर्ष की एक लड़की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed