{"_id":"62bf34c51de88842047d4393","slug":"bijendra-sheoran-took-over-as-the-principal-of-diet-narnol-news-rtk6511371175","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजेंद्र श्योराण ने संभाला डायट के प्राचार्य का कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजेंद्र श्योराण ने संभाला डायट के प्राचार्य का कार्यभार
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) महेंद्रगढ़ का बिजेंद्र श्योराण (एचईएस) ने प्राचार्य के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। कार्यकारी प्राचार्य रामेश्वर दयाल की अगुवाई में स्टाफ सचिव सूर्यकांत यादव ने पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए प्राचार्य का अभिनंदन किया।
बता दें कि कुछ दिन पूर्व प्रशासन ने डीईओ नारनौल सुनील दत्त को अतिरिक्त कार्यभार देते हुए प्राचार्य डाइट नियुक्त किया था लेकिन शुक्रवार को बिजेंद्र श्योराण ने स्थायी रूप से प्राचार्य के पद पर कार्यग्रहण कर लिया। प्राचार्य ने कहा कि प्रशासन के निर्देशानुसार संस्थान को गरिमापूर्ण व अनुशासित तरीके से चलाने के लिए कृत संकल्पित है। उनका प्रयास होगा कि राजकीय नियमानुसार जिले में स्थित समस्त विद्यालयों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान हो और विद्यालयों में बेहतर शैक्षिक माहौल सृजित हो।
कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रवक्ता राजेश दुआ ने कहा जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के रूप में भी समयबद्ध व अनुशासित तरीके से काम करना उनकी प्राथमिकता रही है। डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि इनकी एक पहचान रही है कि ये हमेशा अपने मातहत अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों व अन्य सहयोगियों को साथ लेकर मित्रवत भावना से विभागीय दायित्वों का निष्ठापूर्ण निर्वहन करते हैं। वरिष्ठ प्रवक्ता लालसिंह ने संस्थान की तरफ से प्राचार्य विजेंद्र श्योराण को यह आश्वासन दिलाया कि पूर्व की भांति आगामी समय में भी डाइट फैकल्टी आपके निर्देशानुसार संस्थान को सही दिशा में चलाने के लिए एकजुट होकर कार्य करते रहेंगे। इस मौके पर डॉ. सुरेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, डॉ. नरेश कुमार यादव, मनोवैज्ञानिक सूर्यकांत यादव, अरुण कुमार, अनिल कुमार यादव, सुशील कुमार, मीनाक्षी यादव, सुमन यादव और नीतीश कुमार सहित अन्य समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।