फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bholenath was worshipped with Bel leaves and water at the temple.

Mahendragarh-Narnaul News: मंदिर में बेलपत्र और जल से किया भोलेनाथ का अभिषेक

Fri, 31 Jul 2026 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Bholenath was worshipped with Bel leaves and water at the temple.
30जेएनडी30: जयंती देवी मंदिर में सुबह ​शिव का जला​भिषेक करते हुए श्रद्धालु। पुजारी
जींद। सावन मास के पहले दिन गुरुवार को शहर स्थित जयंती देवी मंदिर में भगवान शिव के जलाभिषेक के साथ धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ हुआ। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर में उमड़ने लगी। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में सुबह से भक्तों का आना-जाना लगा रहा। श्रद्धालुओं ने जल, बेलपत्र, धतूरा और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर भगवान शिव की आराधना की। मंदिर में श्रद्धामय वातावरण के बीच हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। शाम के समय मंदिर में महिलाओं ने भजन-कीर्तन का आयोजन किया।
विज्ञापन

शिव भजनों और धार्मिक गीतों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती की महिमा का गुणगान करते हुए परिवार की सुख-शांति और प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की। जयंती देवी मंदिर के पुजारी ने श्रद्धालुओं को सावन माह में भगवान शिव के जलाभिषेक के धार्मिक महत्व की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सावन का महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय माना जाता है। इस माह श्रद्धा और आस्था के साथ जलाभिषेक एवं शिव आराधना करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं व जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से सावन माह में नियमित रूप से भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर धार्मिक परंपराओं का पालन करने का आह्वान किया।

30जेएनडी30: जयंती देवी मंदिर में सुबह शिव का जलाभिषेक करते हुए श्रद्धालु। पुजारी

30जेएनडी30: जयंती देवी मंदिर में सुबह शिव का जलाभिषेक करते हुए श्रद्धालु। पुजारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed